- सानिया मिर्जा और कर्स्टन फ्लिपकेन्स की जोड़ी मियामी ओपन से हुई बाहर
- एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और चाओसुआन यांग ने हराया
- रोहन बोपन्ना भी मियामी ओपन से हो चूके हैं बाहर
भारत के रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) अपने-अपने युगल मैचों के क्वार्टर फाइनल में हारकर मियामी ओपन (Miami Open) टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये. पिछले तीन साल से अधिकतर टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवलोव की जोड़ी अंतिम आठ के मैच में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूप्स्की की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 2-6, 1-6 से हार गई.
बोपन्ना और शापोवलोव की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इससे पहले पिछले दौर में निकोला मेक्टिच और मेट पाविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर उलटफेर किया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार कर्स्टन फ्लिपकेन्स ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें एक घंटे 23 मिनट तक चले मैच में रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और चीन की चाओसुआन यांग से 3-6 6-7 (3) से हार का सामना करना पड़ा.
इस तरह से इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई.
IPL से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं