विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2018

फ्रेंच ओपन में अब ' ब्‍लैक कैटसूट' पहनकर नहीं खेल पाएंगीं सेरेना विलियम्‍स, यह है कारण..

फ्रेंच ओपन में अब ' ब्‍लैक कैटसूट' पहनकर नहीं खेल पाएंगीं सेरेना विलियम्‍स, यह है कारण..
फ्रेंच ओपन के दौरान सेरेना अपने खास ब्‍लैक कैटसूट के कारण आकर्षण का केंद्र रही थीं
  • आयोजकों ने टूर्नामेंट के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया
  • फ्रेंच ओपन में काले रंग की ड्रेस पहनकर खेली थी सेरेना
  • इसके पीछे बताया था स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कारण
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस:

अमेरिका की महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स अब से फ्रेंच ओपन में अपना मशहूर 'ब्‍लैक कैटसूट' पहनकर मुकाबले में नहीं उतर सकेंगी. दरअसल, फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने टूर्नामेंट में नया ड्रेस कोड लागू किया है और इसी कारण सेरेना को अपनी मशहूर काली ड्रैस पहनने का मौका नहीं मिलेगा. फ्रेंच ओपन में भविष्य में कड़े नियम देखे जाएंगे. फेंच ओपन की वेबसाइट ने फ्रांस टेनिस महासंघ के अध्यक्ष बर्नाड गियुडिसेली के हवाले से लिखा है, "अब यह मान्य नहीं होगा. मेरा मानना है कि कई बार हम काफी आगे चले गए. आपको खेल और जगह का सम्मान करना चाहिए."

सेरेना के खिलाफ टिप्‍पणी करने के बाद जॉन मैकेनरो का नया शिगूफा, यह प्रस्‍ताव रखा...

अध्यक्ष ने हालांकि नए नियमों के बारे में जानकारी नहीं दी लेकिन यह जरूर कहा कि नियम विंबलडन की तरह बेहद कड़े नहीं होंगे. गौरतलब है कि सेरेना ने अपनी काली ड्रैस के बारे में कहा था कि इससे उन्हें रक्त का संचार ठीक रखने में मदद मिलती है. गौरतलब है कि इस साल फ्रेंच ओपन के दौरान सेरेना अपने खास ब्‍लैक कैट सूट के कारण हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र रही थीं. मैच के बाद उन्‍होंने कहा था कि यह ब्‍लैक कैट सूट पहनकर वे खुद को सुपरहीरो जैसा महसूस कर रही हैं.

वीडियो: ऑस्‍ट्रेलियन ओपन में फेडरर की बादशाहत

सेरेना का कहना था कि इस ब्लैक कैटसूट को पहनने के पीछे स्वास्थ्य संबंधी कारण हैं. उनका कहना है कि पिछले साल सितंबर में बेटी के जन्म के बाद उन्हें खून के थक्कों की समस्या होने लगी. वह इस सूट को इसलिए पहन रही हैं, ताकि उनके शरीर में खून सही तरीके से प्रवाहित हो सके. उस समय सेरेना ने कहा था, 'मुझे इस ब्‍लैक कैट सूट को पहनकर एक योद्धा जैसा महसूस हो रहा है वकांडा की रानी जैसा (ब्लैक पेंथर फिल्म के किरदार का नाम है). मुझे इसमें सहज महसूस हुआ.' सेरेना ने कहा था, "मैं हमेशा ही सपनों की दुनिया में रहती थी और एक सुपरहीरो बनना चाहती थी. यह मेरे सुपरहीरो बनने का तरीका है. यह एक अच्छा सूट है, लेकिन यह मेरे लिए मददगार भी है. पिछले काफी समय से खून के थक्कों की परेशानी से जूझ रही हूं और इस सूट में मैं किसी भी परेशानी के बगैर खेलने में सक्षम हूं."  (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com