विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2020

पूर्व टेनिस प्‍लेयर पैट्रिक मैकनरो कोरोना वायरस से संक्रमित, वीडियो ट्वीट कर कही यह बात..

पैट्रिक ने कहा कि दस दिन पहले लक्षण दिखने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में परीक्षण करवाया था. पैट्रिक ने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. अब बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं. मैं शत प्रतिशत स्वस्थ महसूस कर रहा हूं.’’

पूर्व टेनिस प्‍लेयर पैट्रिक मैकनरो कोरोना वायरस से संक्रमित, वीडियो ट्वीट कर कही यह बात..
Patrick McEnroe अमेरिका की डेविस कप टीम के कप्तान रह चुके हैं
  • जॉन मैकनरो के छोटे भाई हैं पैट्रिक
  • दस दिन पहले न्यूयॉर्क में कराया था टेस्‍ट
  • कहा-अब स्‍वस्‍थ महसूस कर रहा हूं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वॉशिंगटन:

Coronavirus Outbreak: अमेरिकी डेविस कप टीम के पूर्व कप्तान पैट्रिक मैकनरो (Patrick McEnroe) ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बताया कि वह कोरोना वायरस (coronavirus outbreak) से संक्रमित हैं. आठ बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जॉन मैकनरो (John McEnroe) के छोटे भाई पैट्रिक ने कहा कि दस दिन पहले लक्षण दिखने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में परीक्षण करवाया था. पैट्रिक ने कहा, ‘‘अच्छी खबर यह है कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. अब बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं. मैं शत प्रतिशत स्वस्थ महसूस कर रहा हूं.'' गौरतलब है कि एक खिलाड़ी के रूप में पैट्रिक मैकनरो ने एक एटीपी एकल खिताब और 16 युगल खिताब जीते हैं. उन्होंने 1989 में फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता था.

पैट्रिक मैकनरो अपने भाई जॉन की जगह पर डेविस कप टीम के कप्तान बने थे और लगभग एक दशक तक इस पद रहे. उनकी अगुवाई में अमेरिका ने 2007 में खिताब जीता था. पैट्र‍िक वर्ष 1995 में दुनिया के नंबर 28 टेनिस प्‍लेयर रहे. छह फीट लंबे इस टेनिस प्‍लेयर ने अपने प्रोफेशन करियर में 140 मैचों में जीत हासिल की जबकि 163 मैचों में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था. वर्ष 1991 में वे सिंगल्‍स वर्ग में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे. इसके चार वर्ष बाद यानी 1995 में वे यूएस ओपन के क्‍वार्टर फाइनल में पहुंचे थे.

पैट्र‍िक डबल्‍स वर्ग में अपेक्षाकृत अधिक सफल रहे. उन्‍होंने वर्ष 1989 में फ्रेंच ओपन में डबल्‍स खिताब जीता जबकि वर्ष 1991 में ऑस्‍ट्रेलियन ओपन के फाइनलिस्‍ट रहे. वे विंबलडन और यूएस ओपन चैंपियनशिप के डबल्‍स वर्ग के क्‍वार्टर फाइनल तक भी पहुंचे थे.

वीडियो: तेलंगाना में पर्यटन को बढ़ावा दे रहीं टेनिस स्‍टार सानिया मिर्जा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com