विज्ञापन

Redmi Turbo 5 की पहली Sale शुरू! 7,540mAh की पावरफुल बैटरी वाले फोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट

श्याओमी ने भारत में अपने पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 की पहली सेल लाइव कर दी है. 7,540mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर वाले इस फोन पर ₹2,000 का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. जानिए पूरी जानकारी.

Redmi Turbo 5 की पहली Sale शुरू! 7,540mAh की पावरफुल बैटरी वाले फोन पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट
Redmi Turbo 5 की पहली सेल लाइव

Xiaomi ने अपने लेटेस्ट परफॉर्मेंस मोबाइल REDMI Turbo 5 की पहली सेल आज 19 जून को दोपहर 12 बजे से भारत में शुरू कर दी है. इस फोन को आप Mi.com, अमेजन और श्याओमी के रिटेल स्टोर्स से लॉन्च ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं.

रेडमी टर्बो 5 को कंपनी ने टर्बो व्हाइट, नाइट्रो ब्लू और एस्फाल्ट ब्लैक जैसे तीन शानदार कलर्स में पेश किया है. पहली सेल के तहत कंपनी दोनों ही वेरिएंट्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दे रही है.

8GB RAM + 256GB स्टोरेज: इसकी असली कीमत ₹37,999 है, लेकिन बैंक ऑफर के बाद यह आपको ₹35,999 में मिल जाएगा.

12GB RAM + 256GB स्टोरेज: इसकी मूल कीमत ₹40,999 है, जो ऑफर के बाद ₹38,999 की कीमत पर उपलब्ध है.

PhonePe यूज करते हैं? तो ये खबर जरूर पढ़ लें! नहीं तो हर 3 महीने में कटेंगे ₹100

प्रोसेसर और रैम है सुपरफास्ट

यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो बिना किसी लैग के हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग करना चाहते हैं. इसमें मीडियाटेक का पावरफुल Dimensity 8500 Ultra चिपसेट दिया गया है. बेहतरीन स्पीड के लिए इसमें 12GB तक की LPDDR5X अल्ट्रा रैम और UFS 4.1 की सुपरफास्ट स्टोरेज मिलती है. फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी लगाया गया है.

इस फोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी विशाल 7,540mAh की बैटरी है, जो इस सेगमेंट में बेहद कम देखने को मिलती है. इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए बॉक्स में 100W का HyperCharge फास्ट चार्जर मिलता है, जो मात्र 30 मिनट में फोन को 51 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है. 

डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन लाजवाब है. इसमें 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है, जिससे कड़क धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर ओआईएस (OIS) सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा है. इसमें 'टर्बो स्नैप' मोड भी है जो महज 4.4 सेकंड में 100 शॉट्स ले सकता है.

अब भारत में ही बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, ओप्पो ने एम्बर ग्रुप से मिलाया हाथ, जानें पूरी खबर

यह फोन आउट ऑफ द बॉक्स Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है और इसमें इन-बिल्ट Google Gemini और 'Circle to Search' जैसे एडवांस्ड एआई फीचर्स दिए गए हैं. सुरक्षा के मामले में इसे IP66, IP68 और IP69K जैसी हाई-लेवल रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और गहरे पानी से पूरी तरह सुरक्षित रखती है. स्क्रीन पर मजबूत Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है. सबसे अच्छी बात यह है कि कंपनी इस फोन के साथ 4 साल के एंड्रॉइड ओएस अपडेट और 6 साल के लंबे सिक्योरिटी अपडेट का वादा कर रही है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Redmi Turbo 5
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com