AI की दुनिया में अब तक अमेरिका और सिलिकॉन वैली का बोलबाला रहा है, लेकिन अब चीन ने टेक दिग्गजों की नींद उड़ा दी है. चीन की स्टार्टअप कंपनी Moonshot AI ने अपने सबसे शक्तिशाली AI मॉडल 'Kimi K3' को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया है. 2.8 ट्रिलियन पैरामीटर्स वाला यह अब तक का सबसे बड़ा ओपन-वेट AI मॉडल है. आइए जानते हैं क्या है Kimi K3 और क्यों यह AI की दुनिया को बदलने जा रहा है.
Moonshot AI का Kimi K3 मॉडल 2.8 ट्रिलियन पैरामीटर्स के साथ अब तक का सबसे बड़ा ओपन-वेट मॉडल है. ओपन-वेट्स का मतलब है कि यूज़र्स और डेवलपर्स इस मॉडल को अपने पर्सनल डिवाइस या सर्वर पर डाउनलोड करके लोकल लेवल पर चला सकते हैं. इससे बार-बार टोकन फीस देने की जरूरत खत्म हो जाएगी, जो कि कंपनियों के लिए AI इस्तेमाल करने में सबसे बड़ा खर्च होती है.
कार पानी में बही या गिड़ गया पेड़? जानें कब कंपनी देगी पूरा पैसा और कब करेगी क्लेम रिजेक्ट
OpenAI और Anthropic में क्यों है खौफ?
Kimi K3 की परफॉर्मेंस अमेरिका के टॉप मॉडल्स जैसे Anthropic के Claude Fable और OpenAI के GPT-5.6 Sol के बेहद करीब पहुंच गई है. अमेरिकी कंपनियों को डर है कि चूंकि चीनी मॉडल्स बहुत सस्ते या मुफ्त में उपलब्ध हैं, इसलिए दुनिया भर की कंपनियां और डेवलपर्स अमेरिकी एआई का इस्तेमाल बंद कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, Anthropic और OpenAI ने अमेरिकी सरकार से मांग की है कि चीनी ओपन-वेट मॉडल्स पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं, क्योंकि इससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा है.
डेटा चोरी के लगे आरोप
अमेरिकी AI कंपनियों और व्हाइट हाउस के सलाहकारों का आरोप है कि चीनी लैब्स ने अमेरिकी मॉडल्स से डेटा कॉपी करके अपने मॉडल्स को ट्रेन किया है. हालांकि चीनी कंपनियों ने इन आरोपों के बीच भी अपने मॉडल्स को ज्यादा से ज्यादा यूज़र्स तक पहुंचाना जारी रखा है.
दिलचस्प बात यह है कि पूरी अमेरिकी टेक इंडस्ट्री चीनी ओपन-वेट्स का विरोध नहीं कर रही है. Nvidia, Microsoft, Meta, IBM जैसी 50 से अधिक बड़ी टेक कंपनियों ने 'Open Weights and American AI Leadership' नाम की चिट्ठी पर दस्तखत करके डाउनलोड योग्य AI मॉडल्स का समर्थन किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं