WhatsApp पर अब तक किसी से भी बात करने के लिए अपना पर्सनल मोबाइल नंबर शेयर करना पड़ता था. लेकिन अब आपकी प्राइवेसी को एकदम नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिए कंपनी एक बहुत बड़ा बदलाव कर रही है. WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह ने 'यूजरनेम' फीचर की घोषणा कर दी है. इसका मतलब है कि अब आप बिना अपना नंबर बताए भी दूसरों से चैट कर पाएंगे. कंपनी ने 29 जून से इसे ग्लोबल लेवल पर रोलआउट करना शुरू कर दिया है और CEO ने सभी को अपना पसंदीदा नाम तुरंत रिजर्व करने की सलाह दी है.
WhatsApp यूजरनेम: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
सवाल: कैसे करें यूजरनेम सेट?
जवाब: सबसे पहले अपने WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें. ऐप के अंदर दिए गए 'Settings' ऑप्शन में जाएं. इसके बाद 'Account' सेक्शन पर टैप करें. यहाँ आपको 'Username' का विकल्प दिखाई देगा. अपना मनपसंद और उपलब्ध नाम चुनकर उसे कंफर्म कर दें.
सवाल: कितना लंबा हो सकता है यूजरनेम?
जवाब: आपका यूजरनेम अधिकतम 35 कैरेक्टर्स का हो सकता है और इसे आप कभी भी बदल या हटा सकते हैं. आपके पुराने चैट्स पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और ब्लॉक या एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स पहले की तरह ही काम करते रहेंगे.
सवाल: मेरे मोबाइल में ये फीचर क्यों नहीं दिख रहा?
जवाब: यह फीचर धीरे-धीरे सभी मोबाइल डिवाइसेज के लिए रोलआउट हो रहा है. जैसे ही यह आपके रीजन (क्षेत्र) में उपलब्ध होगा, आपको ऐप के अंदर एक नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़े सवाल
सवाल: क्या WhatsApp यूजरनेम से मेरी प्राइवेसी को कोई खतरा है?
जवाब: कंपनी का दावा है- बिल्कुल नहीं. यह पूरी तरह से एक प्राइवेसी-फर्स्ट फीचर है जिसे आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही डिजाइन किया गया है.
सवाल: क्या इंस्टा या X की तरह कोई भी मुझे WhatsApp पर सर्च कर पाएगा?
जवाब: नहीं, मेटा ने साफ किया है कि यह सोशल मीडिया हैंडल जैसा नहीं होगा. WhatsApp पर कोई पब्लिक डायरेक्ट्री नहीं होगी जहां कोई भी आपका नाम सर्च कर सके. जब तक किसी को आपका बिल्कुल सटीक (exact) यूजरनेम पता नहीं होगा, वह आपको पहला मैसेज नहीं भेज पाएगा.
सवाल: अनजान लोगों से बचने के लिए इसमें क्या सुरक्षा दी गई है?
जवाब: सुरक्षा को मजबूत करने के लिए इसमें 'यूजरनेम की' (Username Key) नाम का एक ऑप्शनल फीचर जोड़ा गया है. जब कोई पहली बार आपके यूजरनेम के जरिए आपसे संपर्क करने की कोशिश करेगा, तो उसे यह खास 'की' डालनी होगी. यूजर इस 'की' को कभी भी बदल सकते हैं ताकि कोई अनजान व्यक्ति उन्हें परेशान न कर सके.
इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजरनेम लिंक करने से जुड़े सवाल
सवाल: क्या मैं अपना इंस्टा या फेसबुक वाला यूजरनेम ही WhatsApp पर रख सकता हूं?
जवाब: हां, अगर वह यूजरनेम WhatsApp पर पहले से किसी और ने नहीं लिया है, तो आप उसे क्लेम कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने WhatsApp को उसी Accounts Center (अकाउंट्स सेंटर) में जोड़ना होगा जिसमें आपका फेसबुक या इंस्टाग्राम अकाउंट है.
सवाल: फेसबुक या इंस्टाग्राम का यूजरनेम WhatsApp पर कैसे क्लेम करें?
जवाब: इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
- WhatsApp खोलें और More (तीन वर्टिकल डॉट्स) पर क्लिक करके Settings में जाएं.
- अपनी प्रोफाइल फोटो के आस-पास वाले हिस्से पर टैप करें.
- 'Create username' पर टैप करें.
- इसके बाद 'Use Instagram username' या 'Use Facebook username' का विकल्प चुनें.
- अपने अकाउंट्स को एक ही Accounts Center में जोड़ने के लिए स्क्रीन पर आ रहे निर्देशों का पालन करें.
- लिंक होते ही आपका मौजूदा यूजरनेम WhatsApp के लिए क्लेम हो जाएगा.
सवाल: क्या WhatsApp को 'Accounts Center' में जोड़ना जरूरी है?
जवाब: नहीं, यह पूरी तरह से वैकल्पिक (optional) है. आप जब चाहें अपने WhatsApp अकाउंट को Accounts Center से हटा भी सकते हैं.
सवाल: अगर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग लोगों के पास एक ही यूजरनेम हो, तो WhatsApp पर वो किसे मिलेगा?
जवाब: ऐसी स्थिति में, WhatsApp पर वह यूजरनेम उसी व्यक्ति को मिलेगा जो उसे सबसे पहले क्लेम (रजिस्टर) करेगा.
कुछ और जरूरी बातें:
WhatsApp डाउनलोड करना जरूरी: अगर आपने इंस्टाग्राम या फेसबुक से अपना यूजरनेम क्लेम कर लिया है, तो उस यूजरनेम को सुरक्षित रखने के लिए WhatsApp ऐप डाउनलोड करना जरूरी है. अगर आप ऐप डाउनलोड नहीं करते हैं, तो वह यूजरनेम दूसरों के लिए उपलब्ध हो सकता है.
ऑटो-अपडेट नहीं होगा: अगर आप भविष्य में इंस्टाग्राम या फेसबुक पर अपना यूजरनेम बदलते हैं, तो वह WhatsApp पर अपने आप नहीं बदलेगा. आपको WhatsApp पर जाकर उसे अलग से अपडेट करना होगा.
WhatsApp Web से तुरंत सावधान! हैकर्स ने ढूंढ लिया नया तरीका, दोस्तों के नाम पर आ रहा है खतरनाक वायरस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं