विज्ञापन

रिप्लाई सोचने की टेंशन खत्म! अब WhatsApp खुद लिखेगा आपके मैसेज, आ गया AI Writing Help फीचर

WhatsApp का यह फीचर खासकर ऑफिस से जुड़े मैसेजेस के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है. जैसे अगर आपको अपने बॉस को रिप्लाई देना है या कोई प्रोफेशनल मैसेज लिखना है, तो यह फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है.

रिप्लाई सोचने की टेंशन खत्म! अब WhatsApp खुद लिखेगा आपके मैसेज, आ गया AI Writing Help फीचर

WhatsApp ने 26 मार्च को कई नए अपडेट्स पेश किए हैं, जिनमें सबसे खास है AI Writing Help फीचर. यह एक AI-पावर्ड टूल है, जो यूजर्स को मैसेज लिखने में मदद करता है. इस फीचर की मदद से आप अपने पुराने चैट्स के आधार पर नए मैसेज के लिए सुझाव पा सकते हैं. ये फीचर यूजर की प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है यानी आपकी पर्सनल चैट्स सुरक्षित रहेंगी.

कैसे काम करता है AI Writing Help

यह फीचर यूजर्स को मैसेज लिखने में स्मार्ट सुझाव देता है. अगर आप किसी चैट में रिप्लाई देना चाहते हैं, तो AI आपके पुराने मैसेजेस को देखकर सही जवाब सजेस्ट कर सकता है. इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए आपको चैट खोलनी होगी, फिर टेक्स्ट बॉक्स पर टैप करना होगा, उसके बाद स्टिकर सेक्शन में जाकर AI आइकन (पेंसिल और स्पार्कल) को चुनना होगा.

WhatsApp का यह फीचर खासकर ऑफिस से जुड़े मैसेजेस के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है. जैसे अगर आपको अपने बॉस को रिप्लाई देना है या कोई प्रोफेशनल मैसेज लिखना है, तो यह फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है.

हालांकि, कंपनी यूजर्स को अपने AI टूल्स इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन आखिर में यह फैसला यूजर का ही होगा कि वह किस प्लेटफॉर्म पर भरोसा करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

मिलेंगे नए स्टिकर फीचर्स

WhatsApp ने इस अपडेट के साथ एक नया One-Tap Storage Management फीचर भी जोड़ा है. इसकी मदद से आप अपने फोन की स्टोरेज को आसानी से मैनेज कर सकते हैं.

अब आप बिना पूरी चैट डिलीट किए, सिर्फ बड़े फोटो या वीडियो फाइल्स को हटाकर जगह खाली कर सकते हैं. यह फीचर 'Manage Storage' ऑप्शन में मिलता है, जहां से आप आसानी से फाइल्स को पहचानकर डिलीट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब iPhone में चलेंगे 2 अकाउंट, AI करेगा चैट और फोटो एडिट

इसके अलावा, नया Sticker Suggestion फीचर भी जोड़ा गया है. इसमें जब आप कोई इमोजी टाइप करते हैं, तो WhatsApp खुद से उससे जुड़े स्टिकर सुझाव देता है, जिससे चैटिंग और मजेदार हो जाती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com