विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi को मासूम 2 में कास्ट करना चाहते हैं शेखर कपूर, बोले- ‘सेंसेशनल क्रिकेटर नहीं होते तो...'

शेखर कपूर ने Vaibhav Sooryavanshi को बताया सेंसेशनल क्रिकेटर, बोले ‘इतने सेंसेशनल क्रिकेटर नहीं होते…’, ‘मासूम 2’ से जोड़ा नाम.

Vaibhav Sooryavanshi को मासूम 2 में कास्ट करना चाहते हैं शेखर कपूर, बोले- ‘सेंसेशनल क्रिकेटर नहीं होते तो...'
Vaibhav Sooryavanshi को मासूम 2 में कास्ट करना चाहते हैं शेखर कपूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर (Shekhar Kapur) इन दिनों अपनी 1983 की क्लासिक फिल्म ‘मासूम' के नए वर्जन ‘मासूम: द न्यू जनरेशन' को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन 31 मई को उन्होंने एक ऐसी पोस्ट शेयर की जिसने फिल्म और क्रिकेट, दोनों दुनिया के फैन्स का ध्यान खींचा. अपने आधिकारिक एक्टर (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से शेखर कपूर ने राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “अगर सूर्यवंशी इतने सेंसेशनल क्रिकेटर नहीं होते तो मैं उन्हें ‘मासूम' फिल्म में कास्ट कर सकता था.” शेखर कपूर ने जो फोटो शेयर की है उसमें 15 साल के सूर्यवंशी गुलाबी जर्सी में बल्ला उठाए नजर आ रहे हैं.

शेखर कपूर की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में खूब छाए. 27 मई को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रन की तूफानी पारी खेली और आईपीएल इतिहास के सबसे तेज शतक से चूक गए. आउट होने के बाद मैदान छोड़ते समय उनकी भावुक तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं.

शेखर कपूर के वैभव सूर्यवंशी को लेकर किए गए इस कमेंट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. एक कमेंट आया है कि सर एक ही मासूम काफी है जो मील का पत्थर है. अगर आप उसी विषय पर फिल्म बना रहे हैं, जेन जी के लिए तो उसे मासूम 2 नाम मत दीजिए. वहीं एक और कमेंट आया है कि आप वैभव सूर्यवंशी की जिंदगी पर एक वेब सीरीज क्यों नहीं बनाते हैं, जब वो थोड़ा बड़ा हो जाएगा तो उसका सिक्वल बना लेना. इस तरह इस पर मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: डॉन 3 तो छोड़ो, ये 6 फिल्में भी कभी नहीं बन पाईं, रणवीर सिंह के टूटे हैं 2 सपने

शेखर कपूर का यह कमेंट महज मजाक नहीं, बल्कि उनकी फिल्म से जुड़ी असल हलचल के बीच आया है. हाल ही में यह घोषणा हुई थी कि ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ‘मासूम: द न्यू जनरेशन' का ना सिर्फ संगीत देंगे, बल्कि बतौर को-प्रोड्यूसर भी जुड़ेंगे. शेखर कपूर और रहमान इससे पहले ‘एलिजाबेथ: द गोल्डन ऐज' और ‘बॉम्बे ड्रीम्स' जैसे प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं.

‘मासूम' फिल्म अमेरिकी लेखक एरिक सेगल की किताब ‘मैन, वूमन ऐंड चाइल्ड' पर आधारित थी, जिसकी पटकथा गुलजार ने लिखी थी और संगीत आर. डी. बर्मन का था. “तुझसे नाराज नहीं जिंदगी” और “लकड़ी की काठी” जैसे गीत आज भी खूब सुने जाते हैं.

नई मासूम में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी अपनी मूल भूमिकाओं में लौट रहे हैं, जबकि मनोज बाजपेयी, नित्या मेनन और कपूर की बेटी कावेरी कपूर भी कास्ट का हिस्सा हैं. फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है और इसी साल इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Vaibhav Suryavanshi, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com