विज्ञापन

WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब iPhone में चलेंगे 2 अकाउंट, AI करेगा चैट और फोटो एडिट

इस अपडेट में iPhone पर मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट, Android और iOS के बीच चैट ट्रांसफर, स्टोरेज टूल्स, स्टिकर सजेशन और AI बेस्ड एडिटिंग जैसे कई नए ऑप्शन दिए गए हैं. 

WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब iPhone में चलेंगे 2 अकाउंट, AI करेगा चैट और फोटो एडिट

WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें एक नहीं बल्कि कुल सात नए फीचर्स शामिल किए गए हैं. इन फीचर्स का मकसद चैट को मैनेज करना आसान बनाना, फोन की स्टोरेज को कंट्रोल में रखना और अलग-अलग डिवाइस पर WhatsApp का इस्तेमाल बेहतर बनाना है. इस अपडेट में iPhone पर मल्टीपल अकाउंट सपोर्ट, Android और iOS के बीच चैट ट्रांसफर, स्टोरेज टूल्स, स्टिकर सजेशन और AI बेस्ड एडिटिंग जैसे कई नए ऑप्शन दिए गए हैं. 

WhatsApp ने अब ऐसे नए स्टोरेज टूल्स दिए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अपने चैट में मौजूद बड़े फाइल्स को आसानी से ढूंढकर डिलीट कर सकते हैं. पहले जहां पूरी चैट को हटाना पड़ता था, अब यूजर सिर्फ जरूरी फाइल्स ही हटा सकते हैं. इसके अलावा एक नया ऑप्शन भी है, जिसमें आप सिर्फ फोटो और वीडियो को डिलीट कर सकते हैं, जबकि टेक्स्ट मैसेज सुरक्षित रहेंगे. इससे फोन की स्टोरेज भी खाली होगी और जरूरी चैट भी बनी रहेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Android और iPhone के बीच आसान चैट ट्रांसफर

अब WhatsApp ने चैट ट्रांसफर को और आसान बना दिया है. यूजर्स अब Android से iPhone या iPhone से Android में अपनी चैट हिस्ट्री को सीधे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके लिए किसी क्लाउड बैकअप की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यह प्रोसेस सीधे फोन से फोन के बीच कुछ आसान स्टेप्स में पूरा हो जाएगा. इसमें आपके मैसेज, फोटो और वीडियो सभी सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर हो जाएंगे.

iPhone में अब दो अकाउंट का सपोर्ट

यह अपडेट खासतौर पर iPhone यूजर्स के लिए बहुत काम का है. अब एक ही iPhone में दो WhatsApp अकाउंट चलाए जा सकते हैं. यूजर बिना लॉगआउट किए आसानी से दोनों अकाउंट के बीच स्विच कर सकते हैं. ऐप में प्रोफाइल फोटो भी दिखेगी, जिससे यह पता चलेगा कि अभी कौन सा अकाउंट एक्टिव है. इससे पर्सनल और ऑफिस चैट को अलग-अलग रखना बहुत आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें - WhatsApp ग्रुप टैग नोटिफिकेशन से हो गए हैं परेशान? तो इस तरीके से पाएं छुटकारा

स्टिकर सजेशन और मजेदार चैट

अब WhatsApp चैटिंग को और मजेदार बनाने के लिए स्टिकर सजेशन फीचर भी लेकर आया है. जब भी आप कोई इमोजी टाइप करेंगे, WhatsApp उसी के हिसाब से आपको स्टिकर सजेस्ट करेगा. इससे आप जल्दी और आसान तरीके से अपने मैसेज को और एक्सप्रेसिव बना सकते हैं.

Meta AI से फोटो एडिटिंग और Writing Help

WhatsApp ने Meta AI के जरिए नए एडवांस फीचर्स भी जोड़े हैं. अब यूजर्स सीधे चैट के अंदर ही फोटो को एडिट कर सकते हैं, जैसे किसी ऑब्जेक्ट को हटाना, बैकग्राउंड बदलना या अलग स्टाइल लगाना. इसके अलावा Writing Help फीचर भी दिया गया है, जो चैट के हिसाब से आपको मैसेज लिखने में मदद करेगा. यह फीचर आपकी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए काम करता है, ताकि आपकी चैट सुरक्षित रहे.

WhatsApp ने बताया है कि ये सभी फीचर्स धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स तक पहुंचाए जा रहे हैं. आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स को यह अपडेट मिल जाएगा. इसलिए अगर आपको ये फीचर्स अभी नहीं दिख रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करें और अपना ऐप अपडेट करते रहें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com