विज्ञापन

iPhone की छुट्टी! अब सीधे iPad पर चलेगा आपका WhatsApp, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स

WhatsApp ने आईपैड यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है जिसके तहत अब वे अपने iPad को प्राइमरी डिवाइस बनाकर सीधे अकाउंट रजिस्टर कर सकते हैं.

iPhone की छुट्टी! अब सीधे iPad पर चलेगा आपका WhatsApp, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स
बिना फोन के सीधे iPad पर चालू करें अपना WhatsApp अकाउंट!
Photo Credit: Unsplash

WhatsApp ने आखिरकार अपने आईपैड ऐप के लिए वो फीचर जारी कर दिया है, जिसका इंतजार यूजर्स सालों से कर रहे थे. अब तक आईपैड पर व्हाट्सएप चलाने के लिए आपको उसे अपने मोबाइल फोन से Companion Mode के जरिए लिंक करना पड़ता था. लेकिन अब व्हाट्सएप के नए अपडेट के बाद, आप बिना किसी फोन की मदद के सीधे अपने आईपैड पर ही अपना व्हाट्सएप अकाउंट रजिस्टर कर सकते हैं. यानी अब आपका आईपैड ही आपका Primary डिवाइस बन जाएगा.

कैसे काम करेगा आईपैड पर प्राइमरी सेटअप?

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप यह नया फीचर iPadOS के लेटेस्ट अपडेट वर्जन 26.25.74 के साथ धीरे-धीरे रोलआउट कर रहा है. अपने आईपैड को प्राइमरी डिवाइस बनाना बिल्कुल वैसा ही है जैसे आप अपने फोन में व्हाट्सएप सेटअप करते हैं. ऐप खोलने के बाद आपको अपना कंट्री कोड और मोबाइल नंबर डालना होगा. इसके बाद आपके नंबर पर 6 अंकों का एक वेरिफिकेशन कोड आएगा, जिसे दर्ज करते ही आपका अकाउंट चालू हो जाएगा. अगर आपने पहले से Passkey सेटअप की है, तो आप बिना कोड के भी बायोमेट्रिक की मदद से तेजी से लॉगिन कर सकते हैं.

WhatsApp पर हर एक 'शब्द' की कीमत वसूलने की तैयारी! 1 अगस्त से हो रही है फ्री सर्विस खत्म

प्राइमरी डिवाइस बनने के बाद क्या बदल जाएगा?

जैसे ही आपका आईपैड प्राइमरी डिवाइस के रूप में सेट हो जाएगा, कम्पेनियन मोड की सारी पाबंदियां हट जाएंगी. अब आप अपने आईपैड से ही सीधे किसी को लाइव लोकेशन भेज सकेंगे. आपकी ब्रॉडकास्ट लिस्ट पूरी तरह काम करेगी और सबसे बड़ी बात, अब 14 दिनों तक फोन एक्टिव न रहने पर भी आईपैड से व्हाट्सएप लॉग आउट होने का कोई डर नहीं रहेगा.

पुराना कम्पेनियन मोड भी रहेगा जारी

व्हाट्सएप इस नए अपडेट के साथ पुराने 'कम्पेनियन मोड' को बंद नहीं कर रहा है. जो यूजर्स अपने मोबाइल फोन को ही मेन डिवाइस रखना चाहते हैं और आईपैड को सिर्फ एक सपोर्टिंग स्क्रीन की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं, वे ऐसा करना जारी रख सकते हैं. जब आप पहली बार आईपैड पर ऐप इंस्टॉल करेंगे, तो आपको दोनों में से किसी एक विकल्प को चुनने की आजादी मिलेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WhatsApp, Ipad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com