WhatsApp आपकी एक बड़ी टेंशन को हमेशा के लिए खत्म करने जा रहा है. फेसबुक की तरह ही अब व्हाट्सएप भी आपको आपके कॉन्टैक्ट्स के जन्मदिन की याद दिलाएगा. कंपनी एक नए 'बर्थडे रिमाइंडर' फीचर पर काम कर रही है, जो आपको किसी भी अलग कैलेंडर ऐप पर निर्भर रहने से आज़ादी देगा.
व्हाट्सएप बीटा वर्जन में दिखा नया फीचर
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए फीचर को व्हाट्सएप फॉर एंड्रॉइड के बीटा वर्जन 2.26.27.3 में देखा गया है. फिलहाल यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज पर है, यानी इस पर काम चल रहा है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी इसे अभी पूरी तरह जारी नहीं किया गया है.
जब यह फीचर पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब व्हाट्सएप यूजर्स को किसी कॉन्टैक्ट के जन्मदिन पर एक इन-ऐप नोटिफिकेशन (In-app notification) भेजेगा. इस नोटिफिकेशन पर क्लिक करके यूजर सीधे उस दोस्त का चैट बॉक्स खोल सकेंगे और वहीं से उसे विश कर सकेंगे.
Instagram ने बंद किया ये खतरनाक AI फीचर! बिना मर्जी के कोई भी बना सकता था आपकी फोटो
मिलेगा एक अलग 'बर्थडे सेक्शन'
लीक हुई रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात सामने आई है. व्हाट्सएप ऐप के अंदर एक डेडिकेटेड 'बर्थडे सेक्शन' बनाने की तैयारी में है. इस सेक्शन में यूजर्स को अपने उन सभी कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट दिखाई देगी जिनका जन्मदिन आने वाला है. इससे फायदा यह होगा कि आप एक ही जगह पर यह देख सकेंगे कि आने वाले दिनों में आपके किस दोस्त का बर्थडे है, ताकि आप उनके लिए एडवांस में प्लानिंग कर सकें.
रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर तभी काम करेगा जब यूजर की डेट ऑफ बर्थ व्हाट्सएप के पास उपलब्ध होगी. चूंकि यह फीचर अभी टेस्टिंग और डेवलपमेंट के दौर में है, इसलिए प्राइवेसी कंट्रोल्स को लेकर अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल ऐप में ऐसा कोई विकल्प नहीं देखा गया है जिससे कोई यूजर यह तय कर सके कि उसका बर्थडे कौन देख सकता है और कौन नहीं.
Truecaller की मनमानी पर TRAI का एक्शन! अब बैंक और सरकारी कॉल्स को नहीं कर पाएंगे स्पैम टैग
बता दें, मेटा ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस फीचर की घोषणा नहीं की है और न ही इसके रोलआउट की किसी टाइमलाइन का ज़िक्र किया है. इस फीचर के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं