विज्ञापन

Vivo X300 Ultra जल्द भारत में होगा लॉन्च? 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी ने मचाया हंगामा

Vivo X300 सीरीज में फिलहाल X300 और X300 Pro शामिल हैं, लेकिन X300 Ultra को इस लाइनअप का सबसे पावरफुल फोन माना जा रहा है. यह फोन Vivo X200 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है, जिसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया था. 

Vivo X300 Ultra जल्द भारत में होगा लॉन्च? 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी ने मचाया हंगामा

Vivo एक बार फिर अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जल्द ही Vivo X300 Ultra को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है. हालांकि Vivo ने अभी तक इस फोन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंटरनेट पर इसके फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारियां तेजी से वायरल हो रही हैं. कहा जा रहा है कि Vivo अगले महीने दो नए फ्लैगशिप फोन X300 Ultra और X300 Max पेश कर सकता है, जो Vivo X300 सीरीज का हिस्सा होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

Vivo X300 सीरीज में फिलहाल X300 और X300 Pro शामिल हैं, लेकिन X300 Ultra को इस लाइनअप का सबसे पावरफुल फोन माना जा रहा है. यह फोन Vivo X200 Ultra का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है, जिसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया था. 

लीक के अनुसार Vivo X300 Ultra का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका कैमरा सेटअप होगा. फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है. इसके साथ ही 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का सेंसर भी मिल सकता है, जो कलर एक्युरेसी बेहतर करने में मदद करेगा. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आ रही है.

Vivo X300 Ultra में 6.82 इंच का बड़ा 2K फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे टॉप-लेवल फ्लैगशिप फोन बनाता है. यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी यूज़ के लिए शानदार माना जा रहा है. इसके अलावा Vivo X300 Ultra में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है. फोन में 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट होने की भी उम्मीद है.

अगर Vivo X300 Ultra भारत में लॉन्च होता है, तो यह प्रीमियम ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे सकता है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com