अगर आप भी हर समय अपने स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाने से परेशान हैं, तो वनप्लस आपके लिए एक बड़ा सरप्राइज लेकर आ रहा है. OnePlus अपना नया और बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन OnePlus N6x पेश करने जा रहा है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,000 mAh की बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर ढाई दिन तक का जबरदस्त बैकअप देने का दावा करती है. आइए जानते हैं कि इस आने वाले स्मार्टफोन में और क्या-क्या खास देखने को मिलने वाला है.
कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि OnePlus N6x भारत में 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. यह फोन कंपनी की नई N-सीरीज का हिस्सा है और हाल ही में पेश किए गए OnePlus N6 का अगला मॉडल है. लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और वनप्लस के ऑफिशियल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा.
ChatGPT के 10 सीक्रेट्स जो 90 प्रतिशत लोग नहीं जानते
7,000 mAh की महा-बैटरी
OnePlus N6x में 7,000 mAh की विशाल बैटरी दी जा रही है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह फोन 2.5 दिन तक बिना रुके चलेगा. इसके अलावा यूजर्स इसमें लगातार 20.56 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं, 133.56 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं, 25.04 घंटे तक सोशल मीडिया पर रील्स स्क्रॉल कर सकते हैं या 11.26 घंटे तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं.
दो शानदार कलर ऑप्शंस
OnePlus N6x का बैक पैनल फ्लैट रखा गया है, जिसके टॉप-लेफ्ट कोने में पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल दिया गया है. फोन के पिछले हिस्से के बीच में वनप्लस का सिग्नेचर लोगो नजर आता है. यह नया हैंडसेट ग्राहकों को दो बेहद खूबसूरत रंगों बर्गंडी रेड और आइस ब्लू में खरीदने के लिए मिलेगा.
क्या हो सकती है कीमत?
रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus N6x को OnePlus N6 के नीचे पोजिशन किया जाएगा. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जा सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं