विज्ञापन

मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन: Vivo X300 Ultra से OnePlus Nord CE 6 तक शानदार ऑप्शन

Upcoming smartphones May 2026 : Vivo, Oppo और OnePlus जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन बाजार में उतारने जा रही हैं.

मई 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन: Vivo X300 Ultra से OnePlus Nord CE 6 तक शानदार ऑप्शन
मई में स्मार्टफोन लॉन्च का धमाका

मई 2026 टेक लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कई नए और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. Vivo, Oppo और OnePlus जैसी बड़ी कंपनियां अपने नए फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन बाजार में उतारने जा रही हैं. अगर आपका पुराना फोन स्लो हो गया है या आप अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है क्योंकि इस बार हर बजट में कुछ नया और पावरफुल देखने को मिलेगा.

Oppo Find X9 Ultra: कैमरा और बैटरी का पावरहाउस

Latest and Breaking News on NDTV

Oppo Find X9 Ultra मई में भारत में लॉन्च होने वाला है. इसमें चार कैमरों का शानदार सेटअप मिलेगा, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP का टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. यह फोन 7,050mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा, जो एक दिन से ज्यादा आराम से चल सकती है. इसके अलावा इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 6.82 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो इसे बेहद पावरफुल बनाता है.

मौका न चूकें! ₹26,000 सस्ता मिल रहा है Galaxy S25 Ultra, स्टॉक खत्म होने से पहले देखें डील

Vivo X300 Ultra: फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास

Latest and Breaking News on NDTV

Vivo X300 Ultra 6 मई को लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें भी 200MP का प्राइमरी कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप लेंस मिलेगा, साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया जाएगा. यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आएगा और इसमें 6,600mAh की बैटरी होगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह फोन खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो बेहतरीन कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं.

OnePlus Nord CE 6 और CE 6 Lite: मिड-रेंज में दमदार ऑप्शन

Latest and Breaking News on NDTV

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite भी मई में लॉन्च हो सकते हैं. Nord CE 6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलेगा, जबकि CE 6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट होगा. दोनों ही फोन बड़ी बैटरी और 50MP कैमरे के साथ आएंगे, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए शानदार ऑप्शन बन सकते हैं.

Oppo Find X9s: प्रीमियम मिड-रेंज का नया स्टार

Latest and Breaking News on NDTV

Oppo Find X9s एक प्रीमियम मिड-रेंज फोन होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलेगा. इसमें 6.59 इंच की AMOLED स्क्रीन और 50MP के तीन कैमरों का सेटअप होगा. इसकी 7,025mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतरीन बनाती है. यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में फ्लैगशिप जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं.

Vivo X300 FE: कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल

Latest and Breaking News on NDTV

Vivo X300 FE 7 मई को लॉन्च हो सकता है. यह एक कॉम्पैक्ट फोन होगा, जिसमें 6.31 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और Android 16 मिलेगा. कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा होगा. साथ ही 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग इसे और खास बनाते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com