टेक लवर्स के लिए आने वाले दिन खास होने वाले हैं. अगर आप भी अपने पुराने फोन से ऊब चुके हैं और एक नए फोन की तलाश में हैं, तो बस कुछ दिन और रुक जाइए. आने वाले फरवरी के दिनों में टेक कंपनियां जैसे सैमसंग, एप्पल, वीवो और मोटोरोला अपने सबसे पावरफुल फोन मैदान में उतारने के लिए तैयार हैं.

Upcoming Smartphones feb 2026
Photo Credit: Upcoming Smartphones feb 2026
1. सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज
सैमसंग के इवेंट का इंतजार पूरी दुनिया को है. 25 फरवरी को लॉन्च होने वाली इस सीरीज में S26, S26+ और S26 Ultra शामिल होंगे. इस बार कंपनी का फोकस केवल डिजाइन पर नहीं, बल्कि नेक्स्ट-जेन प्रोसेसर और एआई वाले कैमरों पर है. अल्ट्रा मॉडल में मिलने वाला जूम और नाइट फोटोग्राफी पहले भी धमाल होने वाला है.

Upcoming Smartphones feb 2026
2. आईफोन 17e
एप्पल अब केवल अमीरों का शौक नहीं रहा. आईफोन 16e के कामयाब होने के बाद, एप्पल फरवरी के आखिर में इस फोन को ला सकता है. A19 चिपसेट और फेस आईडी से लैस यह फोन उन लोगों के लिए होगा जो कम कीमत में एप्पल का अनुभव करना चाहते हैं.

Upcoming Smartphones feb 2026
3. वीवो V70 & V70 Elite
वीवो की V-सीरीज हमेशा से अपने किलर लुक्स और सेल्फी कैमरा के लिए जानी जाती है. फरवरी के बीच तक आने वाले वीवो V70 और V70 Elite में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है. 55 हजार के अंदर आने वाले यह फोन अपर-मिडरेंज सेगमेंट में कड़ी टक्कर देंगे.
4. आईक्यूओओ 15R
स्पीड के शौकीनों के लिए 24 फरवरी को आईक्यूओओ 15R आ रहा है. इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर होने की रिपोर्ट है, जो इसे गेमिंग के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनाता है.
5. मोटोरोला Edge 70 फ्यूजन
मोटोरोला अपनी फ्यूजन सीरीज चौंकाने के लिए तैयार है. इसमें 7 हजार mAh की बड़ी बैटरी और 68W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी. साथ ही IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से पूरी तरह से सेफ रखेगी. अगर आपको लंबी बैटरी लाइफ चाहिए, तो यह फोन आपके लिए ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं