विज्ञापन

पढ़ने का झंझट खत्म! अब Spotify पर 'सुनिए' अपने पसंदीदा आर्टिकल्स

Spotify का कहना है कि इन ऑडियो आर्टिकल्स को तैयार करने में उसकी इन-हाउस Audiobooks Team काम कर रही है.

पढ़ने का झंझट खत्म! अब Spotify पर 'सुनिए' अपने पसंदीदा आर्टिकल्स
अब Spotify पर Podcast की तरह सुन सकेंगे Magazine Articles

Spotify ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लॉन्च किया है. अब लोग Spotify पर लंबे मैगजीन आर्टिकल्स को पढ़ने के बजाय सुन भी सकेंगे. कंपनी ने अपने ऐप में Narrated Long-Form Magazine Articles जोड़ दिए हैं. इसका मतलब है कि अब किसी लंबी स्टोरी या फीचर आर्टिकल को यूजर सिर्फ प्ले बटन दबाकर Podcast की तरह सुन सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

650 से ज्यादा Audio Articles हुए शामिल

Spotify ने बताया है कि Premium सब्सक्राइबर्स अब 650 से ज्यादा इंग्लिश Long-Form Articles एक्सेस कर सकते हैं. ये आर्टिकल्स म्यूजिक, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक्स के साथ ही ऐप में उपलब्ध होंगे. कंपनी ने कई पॉपुलर मैगजीन और पब्लिकेशन्स के साथ साझेदारी की है.

इनमें Rolling Stone, The Atlantic, Vogue, Variety, Billboard, Wired, Vanity Fair और Pitchfork जैसी बड़ी मैगजीन शामिल हैं. इससे यूजर्स को टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, फैशन, म्यूजिक और कल्चर से जुड़े लंबे और एक्सक्लूसिव कंटेंट सुनने को मिलेंगे.

AI और Human Voice दोनों का होगा इस्तेमाल

Spotify का कहना है कि इन ऑडियो आर्टिकल्स को तैयार करने में उसकी इन-हाउस Audiobooks Team काम कर रही है. हर Narrated Article की लंबाई दो घंटे से कम रखी गई है ताकि यूजर्स आसानी से उन्हें सुन सकें.

सावधान! +91 नंबर वाली हर कॉल भारतीय नहीं; जानें कैसे इंटरनेशनल नंबरों से हो रहा है 'डिजिटल अरेस्ट' का खेल

कंपनी ने यह भी बताया कि इन आर्टिकल्स में Human Narration और AI Generated Digital Voice दोनों का इस्तेमाल किया जाएगा. यानी कुछ आर्टिकल्स इंसानों की आवाज में सुनाई देंगे जबकि कुछ AI Voice Technology की मदद से तैयार किए जाएंगे. हालांकि Spotify ने साफ कहा है कि जिन आर्टिकल्स में AI Voice का इस्तेमाल होगा, उन्हें स्पष्ट रूप से लेबल किया जाएगा ताकि यूजर्स को पता रहे कि वे डिजिटल आवाज सुन रहे हैं.

Free और Premium Users के लिए अलग सुविधा

यह नया फीचर फिलहाल Spotify Premium सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है. यह कंपनी की मौजूदा 15 घंटे प्रति महीने वाली Audiobook Listening Limit का हिस्सा होगा. यानी Premium यूजर्स बिना एक्स्ट्रा पे के इन Narrated Articles को सुन सकेंगे.

वहीं, Free Users के लिए भी कंपनी ने ऑप्शन रखा है. वे अलग-अलग Narrated Articles खरीद सकते हैं. एक आर्टिकल की कीमत लगभग 1.99 डॉलर यानी करीब 190 रुपये रखी गई है. हालांकि भारत में इसकी सटीक कीमत क्या होगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com