विज्ञापन

फेक प्रोफाइल बनाकर छुपना अब नामुमकिन! AI मिनटों में ऐसे खोल देगा आपकी पहचान का राज

टेस्ट के दौरान AI ने Reddit और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की पहचान को आपस में जोड़ने में सफलता हासिल की. यह भी पाया गया कि यह तरीका पुराने तरीकों से ज्यादा तेज और सटीक है.

फेक प्रोफाइल बनाकर छुपना अब नामुमकिन! AI मिनटों में ऐसे खोल देगा आपकी पहचान का राज

अक्सर कई लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल बिना अपनी पहचान बताए करते हैं, ऐसा करके उन्हें लगता है कि वो पूरी तरह सुरक्षित हैं. लेकिन Anthropic और ETH Zurich की एक नई स्टडी इस सोच को पूरी तरह बदल सकती है. इस रिसर्च में बताया गया है कि अब AI आपके पोस्ट्स और लिखने के तरीके से आपकी पहचान पता कर सकता है, भले ही आपने अपना नाम या कोई पर्सनल जानकारी शेयर न की हो.

Latest and Breaking News on NDTV

स्टडी में क्या सामने आया?

इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा सिस्टम बनाया, जो सोशल मीडिया पर लोगों के पोस्ट, कमेंट और बातचीत को समझकर उनकी पहचान से जुड़े संकेत ढूंढता है. यह सिस्टम कई स्टेप्स में काम करता है. पहले यह टेक्स्ट से पहचान से जुड़े संकेत निकालता है, फिर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मिलते-जुलते प्रोफाइल्स को ढूंढता है और आखिर में यह जांचता है कि क्या ये प्रोफाइल्स एक ही व्यक्ति के हैं.

टेस्ट के दौरान AI ने Reddit और LinkedIn जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स की पहचान को आपस में जोड़ने में सफलता हासिल की. यह भी पाया गया कि यह तरीका पुराने तरीकों से ज्यादा तेज और सटीक है.

ये भी पढ़ें - Spam मैसेज से तंग आ चुके हैं? WhatsApp ला रहा है 'Smart Filter', अब नहीं होगी कोई परेशानी!

AI कैसे पहचान लेता है यूजर?

इस स्टडी के मुताबिक, AI को आपकी पहचान जानने के लिए बड़ी जानकारी की जरूरत नहीं होती. आपके पोस्ट में मौजूद छोटी-छोटी चीजें ही काफी होती हैं, जैसे आपका लिखने का तरीका, आपकी रुचियां, आपकी लोकेशन के संकेत, आपकी पढ़ाई या काम से जुड़ी बातें और बार-बार आने वाले टॉपिक्स.

AI इन सभी चीजों को जोड़कर एक प्रोफाइल बनाता है और फिर इंटरनेट पर मौजूद दूसरी जानकारी से उसे मैच करता है. यह बिल्कुल वैसे ही है जैसे कोई इंसान जांच-पड़ताल करता है, लेकिन AI यह काम बहुत तेजी और बड़े स्तर पर कर सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com