Apple के CEO Tim Cook ने हाल ही में उस खास सलाह के बारे में बताया, जो उन्हें कंपनी के सह-संस्थापक Steve Jobs ने Apple की कमान सौंपने से पहले दी थी. यह बातचीत अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. X पर शेयर की गई एक वायरल पोस्ट में Tim Cook ने बताया कि Steve Jobs ने उन्हें सिर्फ CEO बनने की जिम्मेदारी नहीं दी, बल्कि लीडरशिप का एक बड़ा सबक भी सिखाया था.
यह बातचीत साल 2011 की है, जब Steve Jobs ने Tim Cook को Apple का अगला CEO बनाने का फैसला किया था. उसी साल बाद में Steve Jobs का निधन हो गया था.

Steve Jobs ने घर बुलाकर दी थी जिम्मेदारी
Tim Cook के अनुसार Steve Jobs ने उन्हें अपने घर बुलाया था और बताया कि वह चाहते हैं कि Tim Cook Apple के अगले CEO बनें. Cook ने कहा कि शुरुआत में उन्हें इस फैसले पर थोड़ा डाउट हुआ. उन्होंने Jobs से पूछा कि क्या वह सच में CEO पद छोड़ना चाहते हैं. Cook को लगा कि शायद Jobs अभी भी कंपनी की कमान संभाल सकते हैं.
लेकिन इसी बातचीत के दौरान Steve Jobs ने एक ऐसी सलाह दी, जिसने आगे चलकर Tim Cook की लीडरशिप स्टाइल को काफी प्रभावित किया.
Tim Cook के मुताबिक Steve Jobs ने उनसे कहा था, “कभी यह मत सोचो कि मैं क्या करता. बस वही करो जो सही हो.”
यह छोटा-सा वाक्य आज भी Apple की लीडरशिप फिलॉसफी का बड़ा हिस्सा माना जाता है. Jobs नहीं चाहते थे कि Tim Cook हर फैसले में यह सोचते रहें कि Steve Jobs क्या करते.
Online Scam में भी मिल सकता है आपका पैसा वापस, जानिए क्या है ये तरीका
उनका मानना था कि किसी कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए नए नेताओं को अपने फैसले खुद लेने चाहिए. अगर हर बार सिर्फ संस्थापक की सोच को दोहराया जाए, तो कंपनी आगे बढ़ने की बजाय रुक सकती है.
Tim Cook ने यह भी बताया कि Steve Jobs ने बातचीत के दौरान The Walt Disney Company का उदाहरण दिया था. Jobs ने देखा था कि Walt Disney की मौत के बाद Disney कंपनी में कई लोग हर फैसले में यह सोचने लगे थे कि 'Walt क्या करते.' Steve Jobs का मानना था कि इससे कंपनी एक तरह की यानी ठहराव की स्थिति में पहुंच सकती है.
Jobs नहीं चाहते थे कि Apple भी ऐसी ही स्थिति में फंस जाए. इसलिए उन्होंने Tim Cook को साफ कहा कि वह सिर्फ सही फैसले लेने पर ध्यान दें, न कि Steve Jobs की नकल करने पर.
बता दें, Tim Cook अगस्त 2011 में Apple के CEO बने थे. उस समय कई लोगों को संदेह था कि क्या Apple Steve Jobs के बिना पहले जैसी सफलता हासिल कर पाएगी. लेकिन Tim Cook के नेतृत्व में Apple ने कई बड़े बदलाव और उपलब्धियां हासिल कीं. कंपनी ने अपने सर्विस बिजनेस को तेजी से बढ़ाया. Apple Music, iCloud और App Store जैसी सेवाएं कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा बन गईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं