दिग्गज टेक कपनी एपल (Apple) का सबसे बड़ा सालाना इवेंट WWDC (वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस) शानदार घोषणाओं के साथ संपन्न हो गया है. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित क्यूपर्टिनो के एपल पार्क (Apple Park) में मौजूद रहे NDTV के AI और टेक एडिटर, आयुष ऐलावाड़ी आपके लिए एकदम आसान भाषा में सारे बड़े अपडेट्स लेकर आए हैं. उन्होंने बताया कि इस साल का इवेंट तकनीकी जगत के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इसमें न केवल एपल ने अपनी नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षमताओं का प्रदर्शन किया, बल्कि CEO टिम कुक ने एपल के मुखिया के तौर पर अपना आखिरी कीनोट स्पीच भी दी.
सिरी (Siri) का बिल्कुल नया AI अवतार
इस इवेंट की सबसे बड़ी घोषणा 'Siri AI' को लेकर रही. एपल ने सिरी को पूरी तरह से री-डिजाइन कर दिया है, जिससे यह पहले से कहीं अधिक पावरफुल और स्मार्ट हो गई है.
- अब सिरी को एक नई और बेहतर आवाज के साथ कस्टमाइज किया जा सकेगा.
- इसके विजुअल इंटेलिजेंस को भी गूगल जेमिनी (Google Gemini) की तर्ज पर अपग्रेड किया गया है.
- अब सिरी आपके मैसेज खुद लिख सकेगी.
- सिरी आपके कॉन्टैक्ट्स के साथ बातचीत के अंदाज को समझकर बेहद पर्सनल रूप से जवाब तैयार करेगी.
ये नया सिरी अब आईफोन के अलावा आईपैड, मैक के स्पॉटलाइट, कारप्ले और एयरपॉड्स में भी नजर आएगा.
ये भी पढ़ें: WWDC 2026: कौन हैं शुभम केडिया? Apple की डिजाइन टीम का वो भारतीय चेहरा, जो बदल रहा है आपके iPhone का लुक
एपल इंटेलिजेंस और iOS का बड़ा अपग्रेड
कंपनी ने 'एपल इंटेलिजेंस' को एक बड़ा अपग्रेड दिया है, जिसे पहले से ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल बताया जा रहा है.
- नए iOS में 'शेयर्ड एल्बम्स' का एक बड़ा फीचर जोड़ा गया है, जिसकी मदद से अब एंड्रॉइड यूजर्स भी एपल यूजर्स के साथ फोटो शेयर कर सकेंगे.
- इसके अलावा, पेरेंट्स के लिए एक नया 'टाइम अलाउंस' फीचर पेश किया गया है, जिससे माता-पिता अपने बच्चों के लिए स्क्रीन और ऐप्स के इस्तेमाल की समय-सीमा तय कर सकेंगे.
ये भी पढ़ें: WWDC 2026: Tim Cook की आखिरी स्पीच, जाते-जाते iPhone को दे गए AI की सबसे बड़ी ताकत
टिम कुक की यादगार विदाई
एपल CEO के रूप में टिम कुक का यह आखिरी WWDC कीनोट था, जिसने इस इवेंट को बेहद यादगार बना दिया. NDTV के AI एंड टेक एडिटर आयुष ने इवेंट के बाद टिम कुक से खास बातचीत करने और उन्हें पुरानी मुलाकात (NDTV के साथ खास इंटरव्यू) याद दिलाई.टिम कुक ने इसे गर्मजोशी से याद रखा और उनके इस आइकॉनिक सफर के लिए उन्हें बधाई दी गई.
ये भी पढ़ें: मिलिए उस हिंदुस्तानी से, जिसके इशारे पर काम करता है आपके iPhone का कैमरा, Tim Cook भी हैं इनके मुरीद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं