Samsung 2027 में अपना सेकेंड-जनरेशन TriFold फोन और एक नया Galaxy S27 Pro मॉडल लॉन्च करने का प्लान बना रहा है. एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग 2027 के लिए '4+4' रणनीति पर काम कर रहा है. इस रणनीति के तहत कंपनी साल की पहली छमाही में चार Galaxy S27 मॉडल लॉन्च करेगी. वहीं, साल की दूसरी छमाही में चार नए फोल्डेबल फोन्स बाजार में उतारे जाएंगे.
Galaxy S27 सीरीज और फोल्डेबल लाइनअप में क्या होगा खास?
रिपोर्ट की माने तो Galaxy S27 सीरीज में रेगुलर Galaxy S27, S27 Plus, S27 Ultra के साथ एक बिल्कुल नया Galaxy S27 Pro मॉडल देखने को मिलेगा. वहीं, फोल्डेबल पोर्टफोलियो की बात करें तो कंपनी Galaxy Z Flip 9, Galaxy Z Fold 9, Galaxy Z Fold 9 Ultra और सेकेंड-जनरेशन Galaxy Z TriFold पेश करेगी. यानी एक ही साल में सैमसंग के 8 प्रीमियम फ्लैगशिप फोन्स मार्केट में आएंगे.
कोडिंग छोड़िए, अब इस प्रोफेशन की है भारी डिमांड! इस रिपोर्ट ने उड़ाए टेक युवाओं के होश
Galaxy Z TriFold 2 में टैबलेट जैसी स्क्रीन
जिन्हें ट्राइ-फोल्ड डिजाइन के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि यह फोन एक के बजाय दो हिंग के साथ आता है और दो बार मुड़ता है. पूरी तरह खुलने पर इसमें लगभग 10 इंच की बड़ी 4:3 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन मिलती है. यह स्क्रीन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए आम फोल्डेबल फोन्स से काफी बेहतर अनुभव देती है.
लिमिटेड एडिशन नहीं होगा ये फोन
सैमसंग ने पहले Galaxy Z TriFold की दुनिया भर में सिर्फ 30,000 यूनिट्स ही बनाई थीं, क्योंकि कंपनी का मकसद सिर्फ अपनी नई डिस्प्ले और हिंग टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करना था. लेकिन बाजार से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के बाद कंपनी सेकेंड-जनरेशन ट्राइ-फोल्ड के प्रोडक्शन को बढ़ाने पर विचार कर रही है. माना जा रहा है कि यह नया फोन जुलाई 2027 के आस-पास Galaxy Z Fold 9 सीरीज के साथ ही मार्केट में एंट्री लेगा.
हालांकि सैमसंग ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन दावों की पुष्टि नहीं की है. लेकिन अगर यह लीक सही साबित होती है, तो 2027 सैमसंग के इतिहास का सबसे बड़ा साल साबित होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं