विज्ञापन

College Life: कॉलेज में मिलेंगे 20 अलग-अलग तरह के ऐसे Gen Z, आप किससे दोस्‍ती करेंगे?

कॉलेज में एडमिशन हो चुके हैं और Gen Z अपनी college life शुरू करने को तैयार हैं. कॉलेज लाइफ को जिंदगी का सबसे यादगार दौर माना जाता है.

College Life: कॉलेज में मिलेंगे 20 अलग-अलग तरह के ऐसे Gen Z, आप किससे दोस्‍ती करेंगे?

College Life: कॉलेज में एडमिशन हो चुके हैं और Gen Z अपनी college life शुरू करने को तैयार हैं. कॉलेज लाइफ को जिंदगी का सबसे यादगार दौर माना जाता है. यहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अलग-अलग सोच, आदतों और डिफरेंट  पर्सनेलिटी वाले लोगों से मिलने का मौका मिलता है. कुछ लोग अपनी पढ़ाई के लिए मशहूर होते हैं, कुछ खेल-कूद में आगे रहते हैं, तो कुछ अपनी मस्ती और अलग अंदाज के कारण पूरे कैंपस में पहचाने जाते हैं. ऐसे ही कई किरदार होते हैं, जो कॉलेज में किसी न किसी रूप में जरूर मिलते हैं और यादों का हिस्सा बन जाते हैं. 

कॉलेज में मिलेंगे 10 अलग-अलग तरह के ऐसे Gen Z

1. टॉपर 

इनका लक्ष्य हमेशा सबसे अच्छे अंक लाना होता है. क्लास नोट्स से लेकर असाइनमेंट तक हर काम समय पर पूरा करना इनकी पहचान होती है. 

2. टीचर का फेवरेट स्टूडेंट

ये छात्र पढ़ाई में सक्रिय रहते हैं और अक्सर शिक्षकों के साथ अकादमिक गतिविधियों में नजर आते है. कई बार पूरी क्लास को जरूरी जानकारी भी यही देते हैं. 

3. बैकबेंचर

क्लास की आखिरी बेंच इनकी पसंदीदा जगह होती है. पढ़ाई से ज्यादा दोस्तों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती में इनकी दिलचस्पी रहती है. 

4. स्पोर्ट्स लवर

ये ज्यादातर मैदान, जिम या स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिखाई देते हैं. कॉलेज की खेल प्रतियोगिताओं में इनकी अहम भूमिका होती है. 

5. फैशन आइकन

हर दिन नया लुक और स्टाइल इनकी पहचान होता है. कॉलेज में इनके ड्रेसिंग सेंस की अक्सर चर्चा होती है. 

6. पार्टी लवर

कॉलेज फेस्ट, बर्थडे, फ्रेशर्स पार्टी या फेयरवेल- हर आयोजन में सबसे पहले पहुंचने वालों में इनका नाम होता है. 

7. हर क्लब का सदस्य

डिबेट, ड्रामा, एनएसएस, एनसीसी, म्यूजिक या डांस- ऐसा लगता है जैसे ये हर गतिविधि का हिस्सा हों. 

8. कलाकार (Artist)

इनकी पहचान पेंटिंग, स्केचिंग, म्यूजिक, थिएटर या डांस जैसी रचनात्मक गतिविधियों से होती है. 

9. टेक एक्सपर्ट

कंप्यूटर, गैजेट्स, कोडिंग या नई टेक्नोलॉजी से जुड़ी किसी भी समस्या का हल अक्सर इन्हीं के पास होता है. 

10. सोशल मीडिया स्टार

रील्स, व्लॉग, फोटो और सोशल मीडिया पोस्ट के कारण ये कॉलेज में काफी लोकप्रिय रहते हैं.

आज की युवा पीढ़ी को Gen Z क्‍यों कहा जाता है, दिलचस्‍प है कारण 

11. हमेशा लेट आने वाला छात्र

क्लास शुरू होने के बाद एंट्री करना इनकी आदत होती है, लेकिन किसी न किसी तरह अटेंडेंस भी पूरी कर लेते हैं. 

12. ग्रुप स्टडी लीडर

परीक्षा के समय सभी दोस्तों को साथ बैठाकर पढ़ाने और नोट्स शेयर करने की जिम्मेदारी अक्सर यही निभाते हैं. 

13. मोटिवेटर

ये हर किसी को नई चीजें सीखने, प्रतियोगिताओं में भाग लेने और अपने लक्ष्य के लिए मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं. 

14. शांत स्वभाव वाला छात्र

कम बोलते हैं लेकिन जब बोलते हैं तो उनकी बात सभी ध्यान से सुनते हैं. 

15. हर खबर रखने वाला

कॉलेज में क्या हो रहा है, कौन-सा इवेंट आने वाला है या कौन-सी नई सूचना आई है, इनसे कुछ नहीं छूटता. 

16. हमेशा व्यस्त रहने वाला

क्लास, इंटर्नशिप, प्रतियोगिता, पार्ट-टाइम काम और अन्य गतिविधियों के बीच इनका पूरा दिन व्यस्त रहता है. 

17. परीक्षा के समय ही दिखने वाला

पूरे सेमेस्टर में कम दिखाई देता है, लेकिन परीक्षा से कुछ दिन पहले अचानक लाइब्रेरी और क्लासरूम में सक्रिय हो जाता है. 

18. मददगार दोस्त

नोट्स देना हो, प्रोजेक्ट में मदद करनी हो या किसी मुश्किल समय में साथ देना हो, ऐसे दोस्त कॉलेज की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं. 

19. हर किसी से दोस्ती करने वाला

इनकी पहचान पूरे कॉलेज में होती है। नए छात्रों से लेकर सीनियर्स तक, लगभग सभी से इनकी अच्छी जान-पहचान होती है. 

20. जिंदगीभर का दोस्त

कॉलेज खत्म होने के बाद भी जिनसे रिश्ता बना रहता है, वे सबसे खास होते हैं. यही दोस्त आगे चलकर जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादें बन जाते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gen Z, Gen Z 2026, Gen Z And Gen Alpha, Gen Z Authenticity, College
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com