अगर आप भी IT या सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर बनाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है. एक समय था जब हर युवा का सपना सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने का होता था, लेकिन अब तस्वीर तेजी से बदल रही है. जॉब पोर्टल 'Indeed' की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में टेक नौकरियों की मांग में भारी गिरावट आई है. वहीं दूसरी तरफ, थेरेपिस्ट और हेल्थकेयर सेक्टर में नौकरियों का बूम आया है.
टेक नौकरियों में 18 प्रतिशत की गिरावट
Indeed की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी नौकरियों में बीते तीन महीनों में 18 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा, डेटा एंड एनालिटिक्स में 16 प्रतिशत और आईटी सिस्टम्स में 15 प्रतिशत की कमी देखी गई है. कंपनियों का ध्यान अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और रीस्ट्रक्चरिंग पर ज्यादा केंद्रित हो गया है, जिसके चलते पारंपरिक टेक रोल की मांग घट रही है.
अब घर के बर्तन-झाड़ू करेंगे AI रोबोट! Video इंटरनेट पर वायरल, जानिए 1 दिन का कितना देगा होगा पैसा
थेरेपिस्ट और फूड सर्विस में बंपर उछाल
रिपोर्ट के मुताबिक, थेरेपी और फूड प्रिपरेशन सर्विसेज में 18 प्रतिशत की सीधी बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही स्पोर्ट्स और मेडिकल टेक्नीशियन जैसे प्रोफेशन्स की मांग में भी 15 प्रतिशत का इजाफा देखा गया है. मेंटल हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण थेरेपिस्ट की मांग में यह उछाल आया है.
बता दें, Indeed के अपैड (APAC) हेड कैलम पिकरिंग के अनुसार, भारत का फॉर्मल जॉब मार्केट अभी भी काफी मजबूत है. मौजूदा जॉब पोस्टिंग्स पिछले साल की तुलना में 1.5 प्रतिशत अधिक हैं और महामारी से पहले के स्तर से 85 प्रतिशत ऊपर हैं.
H-1B वीजा के बाद भी US में गई नौकरी, जानें कैसे एक झटके में बदला इस भारतीय AI इंजीनियर का सपना
अब कंपनियां हर किसी को हायर करने के बजाय सिर्फ चुने हुए और बेहद कुशल प्रोफेशनल्स को ही मौका दे रही हैं. टेक युवाओं को अब सिर्फ बेसिक कोडिंग पर निर्भर रहने के बजाय AI टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर और मेंटल वेलनेस जैसे नए और उभरते क्षेत्रों में अपने स्किल्स को अपग्रेड करने की जरूरत है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं