विज्ञापन
This Article is From Mar 16, 2015

सैंमसंग का गैलेक्सी S6 एज: कुछ तो खास है इसमें

ऐसा लगता है, इस बार सैमसंग एक बार में पूरी स्मार्टफोन इंडस्ट्री को टक्कर देना चाहता है। सैमसंग का नया फ़ोन यूनिबॉडी एल्युमिनियम, मेटल, ग्लास और कर्व्स का शानदार तालमेल है।

माइक्रोसॉफ्ट लूमिया 640, 640 XL

 



जैसे ही आप सैमसंग के गैलेक्सी S6 एज  को हाथ में लेते हैं तो आपको पहली नजर में सच लगने वाले भ्रम दूर हो जाएंगे। जैसे कि, डिज़ाइन से जुड़ी आलोचनाएं,  इसके प्लास्टिकी अहसास पर मज़ाक और कैसे कुछ भी नहीं बदला.. जैसी बातें पूरी तरह ख़त्म हो जाएंगी।

ऐपल ने लॉन्च की स्मार्टवॉच

इस फोन के बारे में खास बात यह है कि इसके एज में भी स्क्रीन है। इस फ़ोन की ख़ूबसूरती ख़ुद ब ख़ुद बोलती है, तस्वीरें देखकर आपको क्या ऐसा ही अहसास नहीं हुआ? हमारी राय में यह फ़ोन HTC के फोन से भी एक क़दम आगे निकल गया है जो पिछले साल इसकी बिल्ड क्वॉलिटी पर तंज कसने को तैयार थे। इसने ऐपल के आईफोन्स को भी धूल चटा दी है।


इस फोन के डिस्प्ले की बात करें तो यह 5.10 इंच का है और इसका प्रोसेसर है 1.5GHz । फ्रंट कैमरा है 5 मेगापिक्सल का और इसका रिजॉल्यूशन है  1440x2560 पिक्सल्स का। इसमें  3 जीबी की रैम लगी है। इसका ऑपरेटिंग सिस्टम Android 5.0 है।  रियल कैमरा है 16 मेगापिक्सल का। वहीं इसकी बैटरी कपेसिटी है 2600mAh ।

पिछले साल आईफोन 6 का उभरा हुआ कैमरा चर्चा का विषय बना हुआ था। कैमरे की बात करें तो इस मामले में सैमसंग जैसी कई कंपनियां ऐपल पर निशाना साध रही थीं लेकिन S6 और S6 एज में भी उभरा हुआ कैमरा ही दिया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट का 699 रुपए का हैंडसेट

कमियों की बात करें तो इन फोन्स में न तो स्टोरेज बढ़ाने का कोई ऑप्शन है और न ही बैटरी निकाली जा सकती है। वैसे यह बात सैमसंग के फोन के लिए नई है। गैलेक्सी S6 Edge के दोनों तरफ कर्व है। फोन में अब भी TouchWiz चलता है जिसकी वजह से फोन में बेकार के फीचर्स या bloatware नहीं हैं। इसका 16MP का बैक कैमरा काफ़ी अच्छा है और अच्छे फ़ीचर्स से भरा हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy S6 Edge, सैंमसंग का गैलेक्सी S6 एज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com