Samsung Galaxy S26 Plus को भारत में ₹1,19,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन इस समय अमेजन पर यह स्मार्टफोन सीधे ₹84,999 में लिस्टेड है. इसका मतलब है कि कंपनी बिना किसी शर्त के ग्राहकों को पूरे ₹35,000 का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है. लेकिन अगर आपके पास Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ₹2,549 का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा, जिससे इस फोन की आपको सिर्फ ₹82,450 में मिल जाएगा.
एक्सचेंज ऑफर में मिलेगा और भी बड़ा फायदा
अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो आप इस डील को और भी ज्यादा धमाकेदार बना सकते हैं. अमेजन इस फोन पर ₹36,050 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दे रहा है. उदाहरण के लिए, यदि आप अपना पुराना iPhone 13 एक्सचेंज करते हैं, तो आपको ₹23,150 तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है. इस हिसाब से सारे ऑफर्स को मिलाकर Samsung Galaxy S26 Plus आपको सिर्फ ₹61,849 पर मिल सकता है. हालांकि, ध्यान रहे कि एक्सचेंज की अंतिम कीमत आपके पुराने फोन की स्थिति पर निर्भर करेगी.
Samsung Galaxy S26 Plus के फीचर्स
इस स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. धूप में भी स्क्रीन साफ दिखे, इसके लिए इसमें 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. सुरक्षा के लिए फोन के आगे और पीछे दोनों तरफ Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन और एंटी-स्क्रैच कोटिंग दी गई है ताकि स्क्रैच का कोई डर न रहे.
भारतीय मार्केट में बिकने वाले Galaxy S26 Plus में सैमसंग का इन-हाउस Exynos 2600 प्रोसेसर दिया गया है. यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के मामले में बेहद तेज है. इस फोन में 12GB रैम और 512GB तक की बड़ी स्टोरेज मिलती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन लेटेस्ट Android 16 पर आधारित सैमसंग के One UI 8.5 पर काम करता है, जो यूजर को एक स्मूथ एक्सपीरियंस देता है.
इसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस शामिल है जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जिससे आप शानदार 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं.
सीधे ₹58,000 की महाबचत! मात्र ₹72,000 में मिल रहा है Samsung का ₹1.30 लाख वाला S25 Ultra
दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन
इस डिवाइस में 4,900mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन महज 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है. इसके अलावा, इसमें 20W की वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलता है. प्रीमियम ग्लास बॉडी और एल्युमिनियम फ्रेम से बना यह फोन धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं