विज्ञापन

Jio के तगड़े प्लान्स, फ्री मिलेगा YouTube Premium, कीमत 200 रुपये से शुरू

Reliance Jio अपने ग्राहकों को चार सेलेक्टेड प्रीपेड प्लान्स और डेटा वाउचर्स के साथ Free YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा और दर्जनों OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है.

Jio के तगड़े प्लान्स, फ्री मिलेगा YouTube Premium, कीमत 200 रुपये से शुरू

सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio अपने यूजर्स के लिए कई तरह के प्लान ऑफर करती है. इससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर बेनिफिट उठा सकते हैं. Reliance Jio के कई प्लान्स के साथ YouTube Premium की भी सुविधा मिलती है. अच्छी बात है कि प्रीपेड यूजर्स के लिए ये रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं. अभी कंपनी चार प्लान्स के साथ YouTube Premium की सुविधा देती है. आइए, आपको सभी प्लान्स के बारे में बताते हैं. 

Jio का 500 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Reliance Jio का 500 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें कुल 56GB डेटा मिलता है. हालांकि, फेयर यूसेज पॉलिसी (FUP) के तहत हर दिन 2GB डेटा का इस्तेमाल हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए किया जा सकता है.  इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भी दिए जा रहे हैं.

इसके साथ यूजर्स को फ्री YouTube Premium का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा प्लान में कई अन्य बड़े फायदे भी जोड़े गए हैं. इस प्लान के साथ JioTV ऐप के जरिए Amazon Prime Video Mobile Edition, SonyLIV, ZEE5 (स्पोर्ट्स को छोड़कर), SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, Kanchha Lannka, ETVWin, Chaupal, FanCode, Tarang Plus, Times Play और Hoichoi शामिल हैं.

साथ ही इसके साथ JioHotstar Mobile+ का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 35,100 रुपये की वैल्यू वाला Google Gemini AI Pro सब्सक्रिप्शन और 50GB का JioAICloud स्टोरेज भी दिया जा रहा है. इसके साथ JioStar के 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलता है. FUP डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जा रहा है.

Jio का 2000 रुपये वाला प्लान

Reliance Jio का 2000 रुपये वाला प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. हालांकि, ये सर्विस वैलिडिटी नहीं है. ये सिर्फ डेटा/कूपन वैलिडिटी है. इसमें ग्राहकों को कुल 365GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. इसके साथ ही ग्राहकों के लिए ढेरों OTT बेनिफिट्स भी हैं. इसमें YouTube Premium भी शामिल है.

आपको बता दें कि ये प्लान केवल उन्हीं यूजर्स के काम आएगा जिनका 1 साल की वैलिडिटी वाला बेस प्रीपेड प्लान पहले से एक्टिव है. बेस प्लान के एक्टिव रहने तक यूजर्स को इसके साथ अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा. डेटा खत्म होने पर स्पीड 64 Kbps हो जाती है.

Jio का 550 रुपये वाला प्लान

Jio के पास 500 रुपये वाले प्लान के अलावा 550 रुपये का भी प्लान है. Jio का 550 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 90GB हाई-स्पीड डेटा ऑफर करता है. ये भी एक डेटा वाउचर है और केवल उन्हीं यूजर्स के लिए उपलब्ध है जिनके नंबर पर 3 महीने या 1 साल का बेस वैलिडिटी प्लान पहले से एक्टिव है. इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है. इसके OTT बेनिफिट्स में YouTube Premium और Amazon Prime Lite शामिल हैं, जिन्हें MyJio ऐप के जरिए क्लेम किया जा सकता है. बाकी OTT फायदे भी लिए जा सकते हैं. 

Jio का 200 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

Jio का 200 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें कुल 30GB डेटा दिया जा रहा है. जिसके खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाती है. इसके OTT फायदों में YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar Mobile, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, ETVWin, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play और Tarang Plus शामिल हैं. 

ये प्लान 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी देता है. इसके अलावा इसमें CinePolis का ऑफर भी मिलता है. जिसके जरिए मूवी टिकट्स पर फ्लैट 150 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. अगर यूजर 1GB या 1.5GB डेली डेटा वाले बेस प्रीपेड प्लान पर हैं, तो उन्हें अनलिमिटेड 5G डेटा का सपोर्ट भी मिलेगा. ये भी एक डेटा वाउचर है. साथ ही इसमें Kuku TV का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसका कूपन कोड MyJio ऐप से हासिल किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें- AI में पिछड़ने से लेकर महंगे iPhone तक.. Apple के नए बॉस के सामने 5 बड़ी चुनौतियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Jio Plans, Jio Prepaid New Plans, YouTube Premium, Jio Offer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com