Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 की सेल का आंकड़ा 10 लाख के पार, शाओमी का दावा

अभी महीने भर पहले ही भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ की बिक्री शुरू हुई थी। कंपनी का दावा है कि अब तक रेडमी नोट 7 सीरीज़ से 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिक चुके हैं।

Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 की सेल का आंकड़ा 10 लाख के पार, शाओमी का दावा

Redmi Note 7

खास बातें

  • रेडमी नोट 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है
  • Redmi Note 7 Pro के दो वेरिएंट किए गए थे लॉन्च
  • Redmi Note 7 Pro में है स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरा

अभी महीने भर पहले ही भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ की बिक्री शुरू हुई थी। कंपनी का दावा है कि अब तक रेडमी नोट 7 सीरीज़ से 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बिक चुके हैं। बताया गया है कि Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की सेल का आंकड़ा 10 लाख को पार कर गया है। गौर करने वाली बात है कि ये दोनों ही रेडमी फोन ग्लोबल मार्केट में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस महीने ही Xiaomi ने जानकारी दी थी कि वह 29 मार्च तक ग्लोबल मार्केट में 40 लाख से ज़्यादा Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro बेचने में सफल रही है।

Xiaomi India ने बुधवार को जानकारी दी कि लॉन्च के बाद अब तक 10 लाख Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro बिक गए हैं। रेडमी नोट 7 को पहले चीनी मार्केट में जनवरी में लॉन्च किए गए थे। इसे भारत में मार्च महीने में उपलब्ध कराया गया। वैसे, भारतीय वेरिएंट कई मायने में रेडमी नोट 7 (रिव्यू) के चीनी वेरिएंट से अलग था।

Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) कई मामलों में अपग्रेड था। इसे सबसे पहले भारतीय मार्केट में लाया गया। यह 48 मेगापिक्सल वाले Sony IMX586 सेंसर के साथ आता है। दोनों ही फोन को ग्राहकों और आलोचकों द्वारा खासा सराहा गया है। शायद यही वजह है कि सेल के आंकड़े बेहद ही मज़बूत हैं।

कुछ दिन पहले ही Xiaomi India ने ऐलान किया था कि भारत में 10 लाख से ज़्यादा मी बैंड 3 बिक चुके हैं।

Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 की भारत में कीमत

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

भारत में Redmi Note 7 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi Note 7 को तीन कलर वेरिएंट में उतारा गया है- ओनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सफायर ब्लू।

Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro दोनों ही हैंडसेट को फ्लिपकार्ट (Flipkart), Mi.com और मी होम स्टोर पर बेचा जाता है।
 
रेडमी नोट 7 हैंडसेट फुल-एचडी+ डिस्प्ले, वाटरड्रॉप नॉच, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस रेडमी नोट 7 प्रो डुअल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। Redmi Note 7 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com