Oppo और Instagram ने मिलकर भारत में 'Oppo LUMO Creator Program' की शुरुआत की है. यह एक ऐसा अनोखा प्लेटफॉर्म है जो देश के उभरते हुए और नए कंटेंट क्रिएटर्स को आगे बढ़ने, अपनी स्किल्स को सुधारने और सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बनाने में मदद करेगा.
क्या है Oppo LUMO Creator Program?
Oppo India के मुताबिक, यह प्रोग्राम खास तौर पर भारत के उन कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्मार्टफोन की मदद से कमाल का कंटेंट बनाते हैं. इस प्रोग्राम में जुड़ने वाले क्रिएटर्स को कई तरह के शानदार फायदे मिलेंगे. इनमें हर महीने मिलने वाले क्रिएटिव चैलेंज, कंटेंट एम्प्लीफिकेशन (कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना), क्रिएटर सर्टिफिकेशन और इंडस्ट्री के बड़े दिग्गजों से मेंटरशिप यानी ट्रेनिंग मिलना शामिल है.
AC फटने और आग लगने का डर हमेशा के लिए खत्म! बस सर्विस करने वाले से पूछ लें ये 3 आसान चीजें
छोटे और रीजनल क्रिएटर्स पर रहेगा फोकस
इस पार्टनरशिप की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसका मुख्य टारगेट 'माइक्रो' और 'नैनो' क्रिएटर्स हैं. यानी जिनके फॉलोअर्स अभी कम हैं या जो सिर्फ अपने एरिया में एक्टिव हैं, उन्हें इससे सबसे ज्यादा फायदा होगा. आज के समय में भारत के ग्रामीण और छोटे इलाकों में रहने वाले युवाओं के लिए स्मार्टफोन ही कंटेंट क्रिएशन का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है. यह प्रोग्राम ऐसे ही क्रिएटर्स को एक सही रास्ता और सपोर्ट देने का काम करेगा ताकि वे अपने टैलेंट को सही मुकाम पर पहुंचा सकें.
इस प्रोग्राम में Oppo अपनी खास इमेजिंग टेक्नोलॉजी 'LUMO Image Engine' का इस्तेमाल करने जा रहा है. इसकी मदद से क्रिएटर्स को यह सिखाया जाएगा कि कैसे सिर्फ एक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके प्रोफेशनल और बेहतरीन क्वालिटी वाले वीडियो या तस्वीरें बनाई जा सकती हैं. इंस्टाग्राम के रील्स और वीडियो प्लेटफॉर्म के साथ ओप्पो की इस कैमरा तकनीक का मिलना क्रिएटर्स की रील्स की क्वालिटी को एक अलग ही लेवल पर ले जाएगा.
बिना पेट्रोल के पलक झपकते ही 100 की रफ्तार! भारत में आई पहली हाइब्रिड Lamborghini, जानें इसकी कीमत
कैसे भाग ले सकते हैं क्रिएटर्स?
यह शानदार प्रोग्राम फिलहाल भारतीय बाजार के क्रिएटर्स के लिए शुरू किया जा रहा है. इसके तहत कई तरह के कैंपेन और एक्टिविटीज चलाई जाएंगी. अगर आप भी इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, तो आने वाले समय में होने वाले चैलेंजेस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया की जानकारी Oppo के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स और चैनल्स के जरिए ले सकते हैं.