विज्ञापन

समांथा रुथ प्रभु बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली फोटो

समांथा रुथ प्रभु मां बन गई हैं. उन्होंने 19 नवंबर को अपने बेटे का स्वागत किया. एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली तस्वीर के साथ फैन्स को ये खुश खबरी.

समांथा रुथ प्रभु बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली फोटो
समांथा रुथ प्रभु बनी मां, किया बेबी बॉय वेलकम
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और उनके पति फिल्म मेकर राज निदिमोरु पेरेंट्स बन गए हैं. इस कपल ने 19 नवंबर, 2026 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. उनके घर एक बेटे के आने की खुशी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई. कपल ने एक पोस्ट के जरिए खुश खबरी शेयर की. बच्चा 19 नवंबर को पैदा हुआ. उन्होंने एक दिन बाद यानी कि 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ यह खुशी की खबर शेयर की. समांथा ने अपने नवजात बच्चे की एक बेहद प्यारी झलक दिखाते हुए उसके आने की अनाउंसमेंट की. फोटो में नए नए मम्मी-पापा अपने बेटे की नन्हीं उंगलियों को अपनी उंगलियों से थामे हुए दिखाई दे रहे हैं, जो एक परिवार के तौर पर उनके जीवन के इस नए चैप्टर की एक बहुत ही सुंदर झलक पेश करता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samantha Ruth Prabhu, Raj Nidimoru, Samantha Ruth Prabhu  instagram, Bollywood News, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com