विज्ञापन

भारत में आ गया OnePlus का सस्ता फोन, कीमत है बस इतनी, जानें फीचर्स और बाकी डिटेल्स

OnePlus N6x भारत में लॉन्च हो गया है. जानिए इसकी कीमत, 7,000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले, कैमरा, फीचर्स और पहली सेल की पूरी जानकारी.

भारत में आ गया OnePlus का सस्ता फोन, कीमत है बस इतनी, जानें फीचर्स और बाकी डिटेल्स
OnePlus N6x
OnePlus
  • OnePlus N6x भारत में 18,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च
  • फोन में मिलती है 7,000mAh की बड़ी बैटरी
  • 4 अगस्त से शुरू होगी OnePlus N6x की पहली सेल

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की नई N Series का दूसरा स्मार्टफोन है और OnePlus N6 के बाद लाइनअप में एंट्री-लेवल मॉडल के तौर पर आया है. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित OxygenOS 16 दिया गया है. कंपनी इसे दो स्टोरेज वैरिएंट और दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी.

OnePlus N6x की कीमत और उपलब्धता

OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इस कीमत में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वैरिएंट मिलेगा. वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है. कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है. इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक No Cost EMI का लाभ भी उठा सकते हैं. OnePlus N6x की बिक्री 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से Amazon और OnePlus Online Store पर शुरू होगी. ये स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue रंगों में उपलब्ध होगा.

OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus N6x में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल है. डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस, डार्क मोड, आई प्रोटेक्शन मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट और अलग-अलग स्क्रीन कलर मोड को सपोर्ट करता है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती बेहतर होती है.

OnePlus N6x

OnePlus N6x

फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex Octa-Core प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है. बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए फोन में 13,280 वर्ग मिलीमीटर वेपर चैम्बर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करता है.

कैमरा और वीडियो

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. यह CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x Digital Zoom को सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. ये स्मार्टफोन 1080p रिजोल्यूशन पर 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है.

7,000mAh बैटरी और अन्य फीचर्स

OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 15W Wired Fast Charging और 5W Wired Reverse Charging को सपोर्ट करती है. फोन Dual SIM सपोर्ट के साथ आता है और Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है. इसका वजन करीब 214 ग्राम है, जबकि इसकी मोटाई 8.65mm है.

ये भी पढ़ें: WhatsApp में आ गए कई नए फीचर्स, बिना मोबाइल भी कर सकेंगे Audio-Video Call, यूजर्स की मौज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OnePlus N6x Battery, OnePlus N6x Specs, OnePlus N6x India Launch, OnePlus N6x India Sale Date, OnePlus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com