विज्ञापन

OpenAI के Astra को लेकर मचा है हंगामा! क्या इंसानों ने बना दिया इंसान जितनी काबिलियत वाला AI?

"AGI आ चुका है!" - Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग ने OpenAI के GPT-6 Astra को पहला AGI बताया. अब यूजर्स भी इसके काम के बारे में दिखा रहे हैं.

OpenAI के Astra को लेकर मचा है हंगामा! क्या इंसानों ने बना दिया इंसान जितनी काबिलियत वाला AI?

OpenAI ने अपना नया AI मॉडल GPT-6 Astra हाल ही में लॉन्च किया है. इसके आने के बाद माना जा रहा है कि दुनिया शायद अब एक बड़े बदलाव की दहलीज पर खड़ी है. इसको लेकर काफी बातें हो रही हैं. अब इसमें नया नाम Nvidia के CEO Jensen Huang का भी जुड़ गया है.  Jensen Huang का मानना है कि OpenAI का नया AI मॉडल GPT-6 Astra आखिरकार AGI यानी आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस के मुकाम तक पहुंच चुका है. ये AI इंडस्ट्री के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है.

X पर एक पोस्ट में हुआंग ने ChatGPT लॉन्च होने के महज 4 साल के भीतर Astra जैसा मॉडल तैयार करने के लिए OpenAI को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "AGI आ चुका है."  उन्होंने आगे बताया कि Astra को "लगभग 1 लाख से ज्यादा Nvidia Grace Blackwell NVLink72 सिस्टम्स पर ट्रेन किया गया है." Nvidia CEO ने ये भी खुलासा किया कि कंपनी जल्द ही 4 लाख से ज्यादा नए GPUs को ऑनलाइन लाने की तैयारी कर रही है.

GPT-6 Astra से होगी AGI युग की शुरुआत?

AGI मोटे तौर पर ऐसे AI मॉडल को कहा जाता है जो इंसानों की तरह सोचना-समझना और तर्क करना शुरू कर दे. साथ ही कई तरह के जटिल कामों में इंसानी क्षमता की बराबरी कर ले. जानकारों का कहना है कि AGI इंसानी ज्ञान को भी पीछे छोड़ सकता है. जैसे-जैसे AI मॉडल्स बेहतर होते गए, AGI तक पहुंचना OpenAI और Anthropic जैसी तमाम प्रमुख AI लैब्स का सबसे बड़ा टारगेट बन गया. हालांकि AGI की परिभाषा को लेकर अभी भी मतभेद हैं. OpenAI इसे "ऐसे अत्यधिक ऑटोनॉमस सिस्टम्स के रूप में डिफाइन करता है जो आर्थिक रूप से सबसे जरूरी कामों में इंसानों से बेहतर परफॉर्म करते हैं."

जेन्सन हुआंग के बयान से संकेत मिलता है कि फ्रंटियर AI मॉडल्स के मामले में GPT-6 Astra अब तक की सबसे बड़ी छलांग हो सकती है. OpenAI के प्रेसिडेंट Greg Brockman ने भी Nvidia चीफ की बात से सहमति जताई. उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "हम अब AGI के युग (चाहे आप इसे इस मॉडल से मानें, पिछले वाले से, या आने वाले अगले मॉडल से) में कदम रख रहे हैं. हम अपने करीबी पार्टनर्स के बिना ऐसा नहीं कर सकते थे." Nvidia आज भी OpenAI के सबसे बड़े पार्टनर्स में से एक है. OpenAI के अनुसार, उसका ज्यादातर ट्रेनिंग फ्लीट और इन्फरेंस इंफ्रास्ट्रक्चर Nvidia के GPUs पर ही चल रहा है.

इससे पहले ग्रेग ब्रॉकमेन ने कहा था, "Astra के साथ ये मानना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हम अब AGI के युग में पहुंच चुके हैं." उन्होंने समझाया, "अगर हम कुछ साल आगे जाकर पीछे मुड़कर देखें और सोचें कि 'असल में AGI कब बना था?', तो मुझे लगता है कि वह दौर यही समय होगा और वह मॉडल शायद यही मॉडल होगा."

लेकिन हर कोई इस बात से सहमत नहीं है कि GPT-6 Astra के साथ AGI का दौर शुरू हो चुका है. जाने-माने AI आलोचक Gary Marcus ने X पर लिखा, "ये देखकर दुख होता है कि जेन्सन बिना किसी ठोस सबूत और बिना किसी तय परिभाषा के ये दावा कर रहे हैं कि AGI आ चुका है." मार्कस ने दावा किया, "पारंपरिक परिभाषाओं के हिसाब से Astra अभी भी पीछे है. बिना किसी साफ परिभाषा के जीत का ऐलान कर देना सिर्फ स्थिति को और उलझाना है."

कैसा है GPT-6 Astra?

OpenAI का दावा है कि Astra उसका अब तक का सबसे पावरफुल AI मॉडल है. कंपनी के मुताबिक Astra कंप्यूटर का इस्तेमाल करने, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, साइंस और अन्य प्रोफेशनल कामों को खुद संभालने में कैपेबल है. बेंचमार्क टेस्ट्स में इस AI मॉडल ने Anthropic के Mythos 5.1 जैसे अपने प्रतिद्वंद्वी फ्रंटियर मॉडल्स को भी पीछे छोड़ दिया है.

एक अलग पोस्ट में OpenAI के कोडेक्स हेड Thibault Sottiaux ने दावा किया कि Astra इतना कैपेबल है कि कंपनी अब अपने नए प्रोडक्ट्स को तय टाइमलाइन से पूरे 6 महीने पहले रिलीज करने की योजना बना रही है. इसके साथ ही OpenAI का कहना है कि उसने Astra के चारों तरफ कड़े सुरक्षा इंतजाम (Safeguards) किए हैं जो साइबर सिक्योरिटी से जुड़े खतरों को कम करने में मदद करते हैं. कंपनी इसे अपना "सबसे ज्यादा अलाइंड मॉडल" बता रही है. 

इसको लेकर अब यूजर्स वीडियो भी सोशल साइट पर शेयर कर रहे हैं. जहां देखा जा सकता है कि वे कई काम को आसानी से Astra से काम करवा रहे हैं. यानी इंसानों की काबिलियत जितना लगभग ये एआई मॉडल बन चुका है. ऐसे ही कुछ वीडियो आपको नीचे दिखा रहे हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे. 

GPT-6 Astra अब ChatGPT Plus, Pro, Business और Enterprise सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. इसके अलावा डेवलपर्स इस मॉडल का इस्तेमाल API के जरिए भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ऑनलाइन फ्रॉड में कट गए पैसे? घर बैठे वापस मिलेंगे फंसे हुए रुपये, जान लें तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ChatGPT, OpenAI, NVIDIA AI, Nvidia AI Chips, Sam Altman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com