Nothing Phone 4a हाल ही में 5 मार्च 2026 को लॉन्च हुआ है. वहीं, लोगों के दिमाग में अभी भी Nothing Phone 3a बसा हुआ है. क्योंकि दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट और Nothing के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन व Glyph लाइटिंग के साथ आते हैं. हालांकि, नया Phone 4a कई मामलों में अपग्रेड के साथ लॉन्च हुआ है जैसे बेहतर प्रोसेसर, ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले, बड़ा बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा सिस्टम. यहां आप 10 पॉइंट में समझिए दोनों फोन में अंतर.

1. Nothing Phone 4a की स्क्रीन 6.78 इंच, डिस्प्ले FHD+ AMOLED और 4500 nits ब्राइटनेस है. वहीं, Nothing Phone 3a की स्क्रीन 6.77 इंच, डिस्प्ले FHD+ AMOLED और 3000 nits ब्राइटनेस है.
2. Nothing Phone 4a में नया और ज्यादा तेज Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर है. वहीं, Nothing 3a में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर है.
3. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 3a दोनों में ही 50MP मेगापिक्सल कैमरा है. लेकिन 4a में 70x तक zoom है.
4. Nothing Phone 4a और Nothing Phone 3a दोनों में ही फ्रंच कैमरा 32MP मेगापिक्सल है. लेकिन 4a में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी है, जबकि 3a में सिर्फ 1080p वीडियो है.
5. Nothing Phone 4a में 5400mA बैटरी है जबकि Nothing Phone 3a में 5000mAh बैटरी है.
6. Nothing Phone 4a में Android 16 + Nothing OS 4.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है. जबकि Nothing Phone 3a में Android 15 + Nothing OS 3.1 है.
7. Nothing Phone 4a में नई Glyph Bar LED लाइटनिंग सिस्टम दिया गया है. वहीं, Nothing Phone 3a में पुराना Glyph LED डिजाइन दिया गया है.
8. Nothing Phone 4a में UFS 3.1 (फास्ट डेटा स्पीड) स्टोरेज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है. वहीं, Nothing Phone 3a में UFS 2.2 मौजूद है.
9. Nothing Phone 4a की कीमत लगभग ₹31,999 से शुरू है. वहीं, Nothing Phone 3a लगभग ₹22,999 से शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था.
10. Nothing Phone 3a, 2025 में लॉन्च हुआ था. वहीं, Nothing Phone 4a हाल ही में 5 मार्च 2026 को लॉन्च हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं