Nothing ने आखिरकार अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro लॉन्च कर दी है. इस सीरीज़ के साथ कंपनी ने डिजाइन और फीचर्स में कई बड़े बदलाव किए हैं. दोनों फोन में अलग-अलग डिजाइन और Glyph इंटरफेस दिए गए हैं, जिससे ये पहले के मॉडल्स से काफी अलग दिखाई देते हैं. इस नई सीरीज़ में कंपनी ने डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में भी कई अपग्रेड किए हैं. इसके अलावा कैमरा सिस्टम और सॉफ्टवेयर में भी सुधार किया गया है.
Nothing Phone 4a का डिजाइन
Nothing Phone 4a सीरीज़ का सबसे खास हिस्सा इसका डिजाइन और कलर ऑप्शन है. Phone 4a Pro को सिल्वर, ब्लैक और पिंक रंग में लॉन्च किया गया है, जबकि Phone 4a को पिंक, ब्लू, ब्लैक और व्हाइट जैसे रंगों में पेश किया गया है. दोनों फोन में रिकॉर्डिंग इंडिकेटर लाइट भी दी गई है, जो पहले Nothing Phone 3 में देखने को मिली थी.

Phone 4a Pro में इस बार नया मेटैलिक डिजाइन दिया गया है. पहले के Nothing फोन की तरह पूरी तरह ट्रांसपेरेंट बैक नहीं है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल में अभी भी ट्रांसपेरेंट एलिमेंट दिखाई देते हैं. कैमरा मॉड्यूल अब पहले से बड़ा हो गया है और इसमें Glyph Matrix भी मौजूद है. इस फोन की मोटाई लगभग 7.95mm है.
वहीं, Phone 4a में कंपनी ने अपना क्लासिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन बरकरार रखा है. इसके बैक पैनल में ग्लास का इस्तेमाल किया गया है और इसमें मेटैलिक एलिमेंट भी दिखाई देते हैं. कैमरा मॉड्यूल पिल-शेप डिजाइन में है और इसके पास Glyph Bar दिया गया है. इस फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम दिया गया है और इसकी मोटाई करीब 8.55mm है.
Phone 4a Pro को IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है, जबकि Phone 4a में IP64 रेटिंग दी गई है.
Nothing Phone 4a सीरीज़ का डिस्प्ले
दोनों स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. Phone 4a Pro में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है, जबकि Phone 4a में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि Phone 4a Pro में अब तक के Nothing फोन में सबसे पतले बेज़ल्स दिए गए हैं.
डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी काफी ज्यादा है. Phone 4a Pro की पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स तक जा सकती है, जबकि Phone 4a में 4500 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. दोनों फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.
बैटरी की बात करें तो दोनों फोन में 5400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसके साथ 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकता है.

Nothing Phone 4a सीरीज़ की परफॉर्मेंस
Phone 4a Pro में क्वालकॉम का Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल से ज्यादा तेज और पावरफुल है. वहीं, Phone 4a में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
दोनों फोन में UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे डेटा तेजी से पढ़ा और लिखा जा सकता है. Phone 4a Pro में LPDDR5X RAM दी गई है, जो परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाती है. इसके अलावा दोनों फोन में बड़े वेपर चेंबर दिए गए हैं, जिससे फोन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर भी ज्यादा गर्म नहीं होता.
कंपनी का कहना है कि इन दोनों फोन को तीन साल तक Android अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे.
Nothing Phone 4a सीरीज़ का कैमरा
कैमरा के मामले में भी दोनों फोन काफी दमदार हैं. Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony सेंसर मिलता है. इसके साथ 50 मेगापिक्सल का JN5 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी दिया गया है.
वहीं, Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का Samsung GN9 प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसमें भी टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Nothing Phone 4a सीरीज़ की कीमत
भारत में Phone 4a Pro की शुरुआती कीमत 39,999 रुपये रखी गई है, जो 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है. इसके 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये है.
वहीं, Phone 4a की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है, इसके 8GB/256GB मॉडल की कीमत 34,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के साथ यह फोन लगभग 24,999 रुपये तक में भी खरीदा जा सकता है,
Phone 4a की प्री-ऑर्डर शुरू हो चुका है और इसकी सेल 13 मार्च से शुरू होगी. वहीं, Phone 4a Pro की प्री-ऑर्डर 13 मार्च से शुरू होगी और इसकी बिक्री 27 मार्च से शुरू होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं