विज्ञापन

लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! Nothing Phone 4a की कीमत ने मचाई हलचल

Nothing Phone 4a स्मार्टफोन 5 मार्च को भारत और कुछ अन्य देशों में लॉन्च होगा. भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी.

लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! Nothing Phone 4a की कीमत ने मचाई हलचल

Nothing 5 मार्च को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone 4a लॉन्च करने जा रहा है. लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हो गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन का शुरुआती वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लगभग 31,999 रुपये में आ सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली कीमत जारी नहीं की है.

इस फोन कीमत इनके वेरिएंट जैसे 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज के हिसाब से बदलेगी, लेकिन इन वेरिएंट्स की कीमत क्या होगी, इस बारे में फिलहाल कोई पक्की जानकारी नहीं है. अगर यह लीक सही साबित होती है, तो यह पिछले साल के मॉडल की तुलना में ज्यादा कीमत पर लॉन्च हो सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या आएगा Pro मॉडल भी?
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कंपनी इस सीरीज़ का एक प्रीमियम मॉडल Nothing Phone 4a Pro भी पेश कर सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 40,000 रुपये हो सकती है. इस Pro मॉडल के फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका डिजाइन थोड़ा अलग और बोल्ड हो सकता है. 

बता दें, पिछले साल लॉन्च हुए Nothing Phone 3a की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी, जबकि Nothing Phone 3a Pro 27,999 रुपये में आया था.

Latest and Breaking News on NDTV

Nothing Phone 4a की डिटेल
इस Phone 4a सीरीज़ में Qualcomm का प्रोसेसर दिया जाएगा. इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट हो सकता है. फोन में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन मिलने की संभावना है. इस स्मार्टफोन में 5,400mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. कैमरा की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट होगा.

वहीं, कंपनी द्वारा जारी टीजर इमेज से पता चलता है कि फोन पिंक और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और ब्रांड का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिल सकता है. डिजाइन पहले के मॉडल जैसा ही रहेगा.

बता दें, Nothing Phone 4a स्मार्टफोन 5 मार्च को भारत और कुछ अन्य देशों में लॉन्च होगा. भारत में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com