Meta ने अपने AI बेस्ड स्मार्ट ग्लास Meta Ray-Ban Display के लिए कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं. अब यूजर्स बिना मोबाइल निकाले और बिना किसी फिजिकल या डिजिटल कीबोर्ड के सिर्फ हाथों की हल्की मूवमेंट से मैसेज टाइप कर सकेंगे. यानी अब हवा में उंगलियां हिलाकर मैसेज लिखना संभव हो गया है.
कंपनी का कहना है कि यह नया फीचर स्मार्ट ग्लास को रोजमर्रा की जिंदगी में ज्यादा उपयोगी और आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है. इस अपडेट के बाद यूजर्स WhatsApp, Messenger, Instagram और Android-iPhone के मैसेजिंग ऐप्स में भी हाथ के इशारों से टेक्स्ट लिख सकेंगे.

कैसे काम करता है यह नया फीचर?
Meta ने इन स्मार्ट ग्लास के साथ एक खास 'Neural Wristband' भी पेश किया है. यह एक स्मार्ट बैंड की तरह काम करता है जिसे कलाई में पहना जाता है. यह डिवाइस यूजर के हाथ और उंगलियों की छोटी-छोटी हरकतों को समझ सकता है.
जब यूजर हवा में लिखने जैसी मूवमेंट करता है, तो यह Wristband उन इशारों को पढ़कर उन्हें टेक्स्ट में बदल देता है. यानी बिना स्क्रीन छुए या मोबाइल पकड़े मैसेज टाइप किया जा सकता है. कंपनी इसे 'Neural Handwriting' फीचर कह रही है.
Meta का दावा है कि यह तकनीक भविष्य में लोगों के टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने का तरीका बदल सकती है.
सिर्फ मैसेज नहीं, और भी मिले कई नए फीचर्स
Meta ने सिर्फ जेस्चर टाइपिंग ही नहीं, बल्कि स्मार्ट ग्लास में कई और फीचर्स भी जोड़े हैं. अब यूजर्स 'Display Recording' फीचर की मदद से अपने चश्मे से वही रिकॉर्ड कर पाएंगे जो वे देख रहे हैं.
यह फीचर ग्लास के डिस्प्ले में दिखाई देने वाली चीजों, आस-पास के दृश्य और ऑडियो को एक साथ रिकॉर्ड कर सकता है. कंपनी का कहना है कि इससे लोग आसानी से कंटेंट बना और शेयर कर पाएंगे.
इसके अलावा बेहतर नेविगेशन फीचर भी जोड़ा गया है. अब यूजर्स अमेरिका के अलावा London, Paris और Rome जैसे बड़े शहरों में चलते समय दिशा-निर्देश भी देख सकेंगे.
एलन मस्क ने कहा 'Instagram लड़कियों के लिए है', बयान कुछ ही मिनटों में Viral
लाइव कैप्शन फीचर भी हुआ ज्यादा स्मार्ट
Meta ने अपने Live Captions फीचर को भी बेहतर बनाया है. अब WhatsApp, Messenger और Instagram Direct पर होने वाली बातचीत को स्मार्ट ग्लास रियल टाइम में टेक्स्ट में बदल सकेंगे.
इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति बात कर रहा है, तो उसके शब्द तुरंत स्क्रीन पर लिखकर दिखाई देंगे. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जिन्हें सुनने में परेशानी होती है या जो शोर वाले माहौल में बातचीत करते हैं.
इसके अलावा अब यूजर्स तेजी से Spotify एक्सेस कर सकेंगे और सीधे स्मार्ट ग्लास पर Instagram Reels भी देख पाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं