विज्ञापन

Meta में बड़ी छंटनी! Facebook और Reality Labs के सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

इससे पहले भी कंपनी Reality Labs में करीब 1,500 नौकरियां खत्म कर चुकी है और पिछले साल लगभग 5% कर्मचारियों को हटाया गया था.

Meta में बड़ी छंटनी! Facebook और Reality Labs के सैकड़ों कर्मचारियों की गई नौकरी

Mata Lay Off 2026: Meta ने हाल ही में अपनी कंपनी में सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. यह छंटनी Facebook और Reality Labs जैसे बड़े डिपार्टमेंट्स में की गई है. हालांकि Meta में कुल लगभग 78,000 कर्मचारी काम करते हैं और यह छंटनी उस संख्या का छोटा हिस्सा है, लेकिन फिर भी इसका असर कंपनी के कई विभागों पर पड़ा है. 

दरअसल, Meta अब तेजी से आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस  (AI) पर फोकस कर रही है. कंपनी के CEO Mark Zuckerberg ने साफ कहा है कि आने वाले समय में AI कंपनी के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल देगा.

इसी वजह से Meta अपने पैसे और रिसोर्स को AI टेक्नोलॉजी में ज्यादा निवेश कर रही है. कंपनी बड़े-बड़े डेटा सेंटर और सर्वर बनाने पर खर्च बढ़ा रही है, जिससे AI सिस्टम और मजबूत हो सके. Meta ने इस साल 115 से 135 अरब डॉलर तक खर्च करने का अनुमान लगाया है.

ये भी पढ़ें - Meta का बड़ा खुलासा: Delete किए 159 मिलियन स्कैम विज्ञापन और 1.1 करोड़ फेक अकाउंट, जानिए क्या है वजह

कंपनी सिर्फ छंटनी ही नहीं कर रही, बल्कि अपनी टीम और काम करने के तरीके में भी बदलाव कर रही है. Meta का कहना है कि वह टीमों को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए मैनेजमेंट लेयर कम कर रही है और काम को सरल बना रही है.

कुछ कर्मचारियों को कंपनी के अंदर ही दूसरी नौकरी के मौके भी दिए जा रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों को नई भूमिका के लिए दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ सकता है.

Meta का मानना है कि इस तरह के बदलाव से कंपनी अपने लक्ष्यों को बेहतर तरीके से हासिल कर पाएगी.

इससे पहले भी कंपनी Reality Labs में करीब 1,500 नौकरियां खत्म कर चुकी है और पिछले साल लगभग 5% कर्मचारियों को हटाया गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com