Maruti Suzuki Victoris पर पहली बार शानदार छूट और फायदे दिए जा रहे हैं. सितंबर 2025 में लॉन्च होने के बाद यह पहली बार है जब कंपनी ने इस SUV पर इतने बड़े ऑफर पेश किए हैं. फरवरी 2026 में ग्राहक अधिकतम 2 लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, ऑफर गाड़ी के इंजन ऑप्शन और अवेलेबल स्टॉक पर निर्भर करता है. अलग-अलग शहरों में ऑफर में थोड़ा अंतर हो सकता है.

किस वेरिएंट पर कितना फायदा?
इस महीने सबसे ज्यादा फायदा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल वेरिएंट पर मिल रहा है. इस वेरिएंट पर ग्राहकों को 2 लाख रुपये तक का कुल लाभ दिया जा रहा है. वहीं, नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है. अगर आप पेट्रोल + सीएनजी वेरिएंट लेने की सोच रहे हैं, तो उस पर 80,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.
इन ऑफर्स में कंज्यूमर डिस्काउंट, डीलरशिप कॉन्ट्रिब्यूशन, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस शामिल हैं. डीलर सूत्रों के अनुसार, MY2025 स्टॉक पर MY2026 मॉडल की तुलना में करीब 50,000 रुपये ज्यादा का फायदा मिल सकता है. यानी अगर पुराना स्टॉक उपलब्ध है तो ग्राहकों के लिए यह और भी बेहतर सौदा हो सकता है.
Victoris तीन इंजन विकल्पों के साथ आती है. पहला है 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, जो 116hp की पावर देता है. इस इंजन के साथ e-CVT गियरबॉक्स मिलता है, जो स्मूथ ड्राइविंग अनुभव देता है. दूसरा विकल्प 1.5 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 103hp की पावर देता है. इस वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स विकल्प उपलब्ध हैं.
तीसरा विकल्प 1.5 लीटर पेट्रोल + सीएनजी इंजन है, जो 88hp की पावर देता है. यह वेरिएंट केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है और उन ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है जो कम ईंधन खर्च चाहते हैं.
वेरिएंट और कीमत
Maruti Suzuki Victoris कुल छह ट्रिम्स में उपलब्ध है:- LXi, VXi, ZXi, ZXi (O), ZXi+ और ZXi+ (O). इसकी शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है.
तो अगर आप Victoris खरीदने का सोच रहे हैं, तो इस समय जल्द फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं