iPhone 17 Pro Max पर सीधे 23,100 रुपये की छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत 1,49,900 रुपये से घटकर लगभग 1,26,819 रुपये रह गई है. यह ऑफर Zepto पर उपलब्ध है, जहां ग्राहक इसे फास्ट डिलीवरी के साथ खरीद सकते हैं. इतना ही नहीं, यहां 'ओपन बॉक्स डिलीवरी' का ऑप्शन भी मिलता है, जिसमें आप फोन को चेक करके ही खरीद सकते हैं.
iPhone 17 Pro Max पर सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट ही नहीं, बल्कि कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है. अलग-अलग बैंक कार्ड्स जैसे HSBC, RBL, SBI और IndusInd के जरिए अतिरिक्त छूट मिल सकती है. कुछ मामलों में यह कीमत लगभग 1,25,319 रुपये तक भी आ सकती है.

इसके अलावा, अगर आप एक साथ पूरा पैसा नहीं देना चाहते, तो नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत लगभग 20,470 रुपये प्रति महीने से होती है. यह सुविधा उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो प्रीमियम फोन को आसान किस्तों में खरीदना चाहते हैं.
iPhone 17 Pro Max के बारे में डिटेल
iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2868 x 1320 पिक्सल है. इसमें Apple का नया A19 Pro चिप लगाया गया है, जो फोन को बेहद तेज और स्मूद बनाता है. इसके साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है, जिससे आप मल्टीटास्किंग और भारी ऐप्स आसानी से चला सकते हैं. कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP का रियर कैमरा और 18MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी काफी शानदार मिलती है.
ये भी पढ़ें - बिना क्लिक किए हैक हो रहे हैं iPhone! DarkSword हमले से बचने के लिए Apple ने रातों-रात जारी किया अपडेट
यह फोन 5G सपोर्ट करता है और iOS 26 पर चलता है. इसमें 4,832mAh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 39 घंटे तक चलने का दावा करती है. इसके अलावा इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth v6, डुअल सिम (Nano + eSIM) और USB Type-C जैसे लेटेस्ट फीचर्स भी मिलते हैं.
अगर आप एक प्रीमियम iPhone खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए काफी अच्छी हो सकती है. इतनी बड़ी छूट आमतौर पर नए iPhone मॉडल्स पर कम ही देखने को मिलती है. साथ ही बैंक ऑफर्स और EMI ऑप्शन इसे और भी खास बनाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं