विज्ञापन

मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में खरीदा 335 करोड़ का शाही किला, 440 एकड़ में फैला है नया आशियाना

Zuckerberg Strancally Castle: मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में 335 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक 'स्ट्रैंकली कैसल' खरीदा है.यहां जानिए 440 एकड़ में फैले 200 साल पुराने इस शाही किले की खासियत और लोकेशन की पूरी डिटेल्स .

मार्क जुकरबर्ग ने  आयरलैंड में खरीदा 335 करोड़ का शाही किला,  440 एकड़ में फैला है नया आशियाना
Mark Zuckerberg buys castle: स्ट्रैंकली कैसल बना मार्क जुकरबर्ग का नया शाही ठिकाना.

Mark Zuckerberg New House: मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने आयरलैंड में करीब 200 साल पुराना एक ऐतिहासिक किला खरीदा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ने दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड में स्थित स्ट्रैंकली कैसल (Strancally Castle) को खरीदा है. इस प्रॉपर्टी की कीमत 30 मिलियन यूरो यानी करीब 335 करोड़ रुपये तक बताई जा रही है. यह करीब  440 एकड़ में फैली प्रॉपर्टी  है.

रिपोर्ट के मुताबिक, यह डील कुछ हफ्ते पहले ऑफ-मार्केट हुई थी. यानी प्रॉपर्टी को ऑपन मार्केट में बिक्री के लिए लिस्ट नहीं किया गया था. हालांकि, इसकी सही खरीद कीमत अभी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस किले की कीमत 20 मिलियन से 30 मिलियन यूरो यानी करीब 223 करोड़ से 335 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, यह डील अभी आयरलैंड के प्रॉपर्टी प्राइस रजिस्टरमें भी दिखाई नहीं दे रही है.

1830 में बना था स्ट्रैंकली कैसल किला

स्ट्रैंकली कैसल 19वीं सदी का गॉथिक शैली में बना किला है. यह आयरलैंड की ब्लैकवॉटर वैली में ब्लैकवॉटर रिवर के किनारे स्थित है और इसका निर्माण करीब 1830 में कराया गया था. यह किला करीब 16,000 वर्ग फुट में फैला है. इसकी सबसे खास बात इसका विशाल आकार है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस किले में बने किचन से डाइनिंग रूम तक पहुंचने में तेजी से चलने पर भी करीब साढ़े चार मिनट तक का समय लग जाता है.

जुकरबर्ग से पहले कौन था इस प्रॉपर्टी का मालिक?

इस एस्टेट को जुकरबर्ग ने RAB कैपिटल के को-फाउंडर माइकल एलन-बकले और उनकी पत्नी जियानकार्ला से खरीदा है. यह कपल पिछले 25 साल से इस प्रॉपर्टी का मालिक था. उन्होंने एक बयान में कहा कि वे इस ऐतिहासिक किले को छोड़ते हुए खुश हैं कि नए मालिक  यानी जुकरबर्ग इसकी देखभाल और रखरखाव पर आगे भी खर्च करेंगे और इसके लिए निवेश जारी रखेंगे .

Meta के हेडक्वाटर से करीब 200 किमी दूर

स्ट्रैंकली किला (Strancally Castle) डबलिन में Meta के इंटरनेशनल हेडक्वाटर से करीब 200 किलोमीटर दूर है. Meta का यूरोपीय हेडक्वाटर आयरलैंड में 2009 से है. जुकरबर्ग के प्रवक्ता ने भी इस प्रॉपर्टी की खरीद की पुष्टि करते हुए कहा कि मार्क और उनका परिवार इस ऐतिहासिक घर की देखभाल जारी रखने और आयरलैंड में समय बिताने को लेकर उत्साहित हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुकरबर्ग और उनका परिवार अमेरिका में ही अपना घर रखेंगे.  हालांकि, जब वह आयरलैंड आएंगे तो वे इस किले में ठहर सकते हैं.

मार्क जुकरबर्ग के पास कई बड़ी प्रॉपर्टीज

बता दें कि मार्क जुकरबर्ग के पास पहले से ही कई बड़ी प्रॉपर्टीज हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास पालो ऑल्टो में कई घरों के अलावा फ्लोरिडा और वॉशिंगटन डीसी में भी प्रॉपर्टी हैं. पिछले साल भी उनका नाम आयरलैंड में घर खरीदने को लेकर काफी चर्चा में थ. अब 440 एकड़ में फैली इस ऐतिहासिक एस्टेट की खरीद के बाद जुकरबर्ग की प्रॉपर्टी लिस्ट में एक और शाही ठिकाना जुड़ गया है.

ये भी पढ़ें-  Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा की सैलरी 4 साल से नहीं बढ़ी, इस बार तो पिछले साल से भी कम मिले पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mark Zuckerberg And Wife, Meta CEO Mark Zuckerberg, Strancally Castle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com