आज के समय में AI इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि अब यह सिर्फ काम करने तक सीमित नहीं रहा. क्योंकि एक नया वायरल ऐप Just Like Me लोगों को एक अनोखा ही एक्सपीरिएंस दे रहा है. इस ऐप के जरिए अब आप Jesus Christ से बात कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए आपको हर मिनट के करीब 188 रुपये देने होंगे. यह सुनने में भले ही चौंकाने वाला लगे, लेकिन यह पूरी तरह एक AI अवतार पर बेस्ड सर्विस है.

कैसे काम करता है यह AI Jesus ऐप?
यह ऐप यूजर्स को अलग-अलग AI अवतार से बातचीत करने का मौका देता है. इसमें आध्यात्मिक गुरुओं से लेकर Donald Trump जैसे लोगों के AI वर्जन भी शामिल हैं. जब आप Jesus वाले पेज पर जाते हैं, तो आपको एक शांत और सुकून देने वाला चेहरा दिखता है, जिसमें हल्की सुनहरी रोशनी और मुस्कुराता हुआ AI अवतार होता है.
इस AI को खासतौर पर King James Bible और धार्मिक उपदेशों के आधार पर ट्रेन किया गया है, ताकि यह यूजर्स को सही सलाह और भावनात्मक सपोर्ट दे सके.
60 मिनट के लगभग 5 हज़ार
इस प्लेटफॉर्म पर आप अकाउंट बनाकर Jesus के AI अवतार से वॉइस या वीडियो कॉल कर सकते हैं. शुरुआत में आपको 2 मिनट फ्री मिलते हैं, लेकिन उसके बाद आपको पैसे देने पड़ते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स को 3 दिन का ट्रायल भी मिलता है, जिसके बाद 60 मिनट के लिए करीब ₹4,659 का पैकेज लेना पड़ता है.
इस तरह अगर आप लंबे समय तक बात करते हैं, तो प्रति मिनट कीमत लगभग ₹77 तक भी आ सकती है. लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि कॉल शुरू करने से पहले आपको अपने कार्ड की डिटेल्स डालनी होती हैं.
ये बी पढ़ें - सालों पहले चली गई थी आवाज, शख्स को इस एक डिवाइस से वापस मिली बोलने की शक्ति
क्या सच में मिलता है इमोशनल सपोर्ट?
इस ऐप के निर्माता Chris Breed का मानना है कि यह AI Jesus लोगों को वैसा ही सुकून दे सकता है जैसा उन्हें चर्च में प्रार्थना करते समय मिलता है. कई यूजर्स इस AI से अपनी चिंता, डर और जीवन की परेशानियों के बारे में बात करते हैं और बदले में उन्हें सलाह मिलती है.
ऐप का दावा है कि यह आपको घबराहट और डर को कम करने में मदद कर सकता है और आपको अपनी पहचान और आत्म-सम्मान समझने में भी सहायता देता है.
और भी है AI गुरु
आजकल ऐसे कई AI प्लेटफॉर्म आ रहे हैं जो धार्मिक और आध्यात्मिक अनुभव देने का दावा करते हैं. जैसे ChatwithGod नाम की वेबसाइट, जहां आप अपनी पसंद के धर्म के अनुसार चैटबॉट को कस्टमाइज कर सकते हैं.
इसके अलावा, बौद्ध धर्म से जुड़े AI प्रोजेक्ट्स भी सामने आए हैं, जैसे Kyoto University द्वारा बनाए गए BuddhaBot और Buddharoid, जो धार्मिक ग्रंथों के आधार पर लोगों से बातचीत करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं