विज्ञापन

Jio का बंपर लूट ऑफर! एक रिचार्ज करवाने पर दूसरा फ्री, ऐसे लें फायदा, जानें पूरा तरीका

Reliance Jio सेलेक्टेड कस्टमर्स के लिए बंपर 'Buy One Get One' ऑफर लेकर आया है. इसके तहत यूजर्स को 299 रुपये या 349 रुपये के रिचार्ज पर एक महीने के लिए फ्री रिचार्ज मिलता है.

Jio का बंपर लूट ऑफर! एक रिचार्ज करवाने पर दूसरा फ्री, ऐसे लें फायदा, जानें पूरा तरीका
Jio का ऑफर
NDTV Graphics

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को बंपर ऑफर का फायदा दे रही है. कंपनी सेलेक्टेड यूजर्स को Buy One Get One (एक के साथ एक फ्री) ऑफर दे रही है. इस ऑफर के तहत, ग्राहकों को बिना कोई ज्यादा पैसा खर्च किए पूरे एक महीने की मोबाइल सर्विस बिल्कुल फ्री दी जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ये डील Jio के 299 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स पर मिल रही है. इस फ्री रिचार्ज का फायदा लेने के लिए एलिजिबल यूजर्स MyJio ऐप के जरिए ही रिचार्ज करना होगा. आइए आपको Jio के ऑफर के बारे में सबकुछ बताते हैं. 

Jio ऑफर लेने के लिए जरूरी टर्म्स और कंडीशन्स

Jio के इस 'एक के साथ एक फ्री' ऑफर का फायदा तभी उठाया जा सकता है जब आपको Jio की तरफ से इसका ऑफिशियल मैसेज मिला हो. ये एक लिमिटेड पीरियड ऑफर है जो बहुत जल्द समाप्त हो सकता है. आपको बता दें कि इस ऑफर को केवल MyJio ऐप से रिचार्ज करके ही क्लेम किया जा सकता है. ये ऑफर तब हाइलाइट में आया जब सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसकी जानकारी दी.

Jio का नया ऑफर कैसे करता है काम

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Jio Care के दिए गए एक आधिकारिक जवाब से कन्फर्म होता है कि ये केवल सेलेक्टेड ग्राहकों के लिए उपलब्ध है. इस ऑफर के तहत सबसे पहले एलिजिबल ग्राहकों को Jio की तरफ से एक SMS मिलता है. इस मैसेज में लिखा होता है कि प्रिय ग्राहक, आपके Jio नंबर पर Jio बाय 1 गेट 1 ऑफर उपलब्ध है. इस मैसेज में उस रिचार्ज प्लान की कीमत भी लिखी होती है जिस पर यह ऑफर मिल रहा है.

इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहक को अपने माय Jio ऐप पर जाकर SMS में बताए गए प्लान (299 रुपये या 349 रुपये) से रिचार्ज करना होगा. रिचार्ज पूरा होते ही आपका प्राइमरी प्लान तुरंत एक्टिवेट हो जाएगा. इसके बाद, जैसे ही आपके इस रिचार्ज की वैलिडिटी समाप्त होगी, कंपनी की तरफ से मिलने वाला एक महीने का फ्री प्लान आपके नंबर पर अपने आप एक्टिवेट हो जाएगा.

299 रुपये और 349 रुपये वाले प्लान्स के फायदे

Jio के 349 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ ही प्रतिदिन 2 GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा दी जाती है. इसके अलावा, इस प्लान में पूरे 12 महीनों के लिए Canva Pro का सब्सक्रिप्शन, 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro एआई प्लान, और Jio टीवी व JioAICloud का मुफ्त एक्सेस शामिल है.

जबकि Jio का 299 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें प्रतिदिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS मिलते हैं. इसके साथ ही ग्राहकों को Jio टीवी, Jio क्लाउड और पूरे 18 महीनों के लिए Google Gemini Pro का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है.

यह भी पढ़ें | फटाफट करवा लें रिचार्ज, जल्द महंगे हो सकते हैं Jio के प्लान्स, इतने बढ़ सकते हैं दाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Jio Prepaid Plan, Jio Offer, Recharge, Prepaid Plans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com