Flipkart Goat Sale लाइव हो चुकी है. इस सेल में Apple का iPhone 16 का 128GB वेरिएंट ₹62,900 में लिस्टेड है. इसके ऊपर चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर आपको ₹4,000 की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है. इस तरह बैंक ऑफर्स के बाद iPhone 16 की प्रभावी कीमत सिर्फ ₹58,900 रह जाती है. अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं, तो यह कीमत और भी कम हो सकती है. आपको आखिर iPhone16 क्यों लेना चाहिए, जानिए आखिर क्या है इस iPhone में खास.
iPhone की छुट्टी! अब सीधे iPad पर चलेगा आपका WhatsApp, मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स
iPhone 16 के फीचर्स
iPhone 16 में Apple का शक्तिशाली A18 चिपसेट वाला फोन है. 2024 में लॉन्च होने के बावजूद, 2026 में भी यह प्रोसेसर आज के प्रीमियम एंड्रॉइड फोन्स को कड़ी टक्कर देता है. यह चिपसेट हैवी मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल लेता है. अगर आप BGMI जैसे भारी ग्राफिक्स वाले गेम्स लंबे समय तक खेलते हैं, तो भी यह फोन ज्यादा गर्म नहीं होता है. इस बजट में इसका परफॉर्मेंस वाकई लाजवाब है.
iPhone 16 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है. इसका मेन सेंसर बेहतरीन डायनेमिक रेंज ऑफर करता है और कम रोशनी (लो-लाइट) में भी कमाल की तस्वीरें खींचता है.
iPhone 16 में 3,561mAh की बैटरी दी गई है, जो हैवी यूज के बाद भी आसानी से एक पूरा दिन या उससे ज्यादा का बैकअप दे देती है. ऑफिस जाने वाले यूजर्स के लिए इसकी बैटरी बिना किसी चिंता के पूरे वर्किंग डे तक साथ निभाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं