विज्ञापन

इंस्टाग्राम का नया Instants फीचर, 24 घंटे के बाद फोटो खुद-ब-खुद हो जाएगी गायब

Instants फीचर को देखकर साफ लगता है कि Instagram ने BeReal और Snapchat जैसे ऐप्स से इंस्पिरेशन ली है.

इंस्टाग्राम का नया Instants फीचर, 24 घंटे के बाद फोटो खुद-ब-खुद हो जाएगी गायब
Instants फीचर काफी हद तक Snapchat की तरह काम करता है.

Instagram ने अब दुनियाभर में अपना नया फीचर 'Instants' लॉन्च कर दिया है. इस नए फीचर का मकसद यूजर्स को ज्यादा रियल और नैचुरल एक्सपीरियंस देना है. पिछले कुछ सालों में इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एडिटेड फोटो, इंफ्लुएंसर कंटेंट और शॉर्ट वीडियो देखने को मिलते थे, लेकिन अब कंपनी चाहती है कि लोग अपनी रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातें और पल भी आसानी से शेयर कर सकें.

Latest and Breaking News on NDTV

Snapchat जैसा मिलेगा फोटो शेयरिंग एक्सपीरियंस

Instants फीचर काफी हद तक Snapchat की तरह काम करता है. इसमें यूजर्स तुरंत फोटो क्लिक करके अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. खास बात यह है कि ये फोटो कुछ समय बाद अपने आप गायब हो जाती हैं. एक बार फोटो देख लेने के बाद उसे दोबारा एक्सेस नहीं किया जा सकता और 24 घंटे के बाद वह पूरी तरह हट जाती है. इससे चैटिंग और फोटो शेयरिंग ज्यादा प्राइवेट और मजेदार बन जाती है.

Instagram का मानना है कि आजकल लोग सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखने का बहुत दबाव महसूस करते हैं. इसलिए कंपनी ऐसा फीचर लेकर आई है जिसमें लोग बिना ज्यादा एडिटिंग और फिल्टर के अपनी असली लाइफ शेयर कर सकें.

Laptop की दुनिया में बड़ा धमाका! आ रही है Google की 'Googlebook', जानिए क्या-क्या होंगे फीचर्स

कैसे काम करेगा Instants फीचर?

यूजर्स इस फीचर को सीधे इंस्टाग्राम ऐप के अंदर इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अलग से मौजूद Instants ऐप का यूज कर सकते हैं. यह ऐप सीधे कैमरा ओपन करता है ताकि यूजर तुरंत फोटो क्लिक कर सके. फोटो लेने के बाद उसे केवल Close Friends या उन फॉलोअर्स के साथ शेयर किया जा सकता है जिन्हें यूजर फॉलो बैक करता है.

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि इसमें गैलरी से फोटो अपलोड करने की अनुमति नहीं है. यानी यूजर केवल उसी समय ली गई फोटो ही शेयर कर पाएंगे. इसके अलावा फोटो को एडिट करने का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है. केवल छोटा-सा कैप्शन जोड़ा जा सकता है. इससे फोटो ज्यादा रियल और ऑथेंटिक महसूस होती है.

इंस्टाग्राम ने जोड़े नए सेफ्टी फीचर्स

Instagram ने इस फीचर में कई नए कंट्रोल्स और सेफ्टी ऑप्शन भी जोड़े हैं. यूजर्स किसी भी भेजे गए Instant को ओपन होने से पहले Undo कर सकते हैं. यानी अगर गलती से कोई फोटो भेज दी गई हो तो उसे वापस लिया जा सकता है.

इसके अलावा Snooze फीचर भी दिया गया है, जिससे कुछ समय के लिए Instants नोटिफिकेशन बंद किए जा सकते हैं. कंपनी का दावा है कि रिसीवर स्क्रीनशॉट या स्क्रीन रिकॉर्डिंग भी नहीं कर पाएंगे, जिससे प्राइवेसी और बेहतर होगी.

कंपनी ने Teen Safety सिस्टम को भी इसमें जोड़ा है. इसमें Family Centre कंट्रोल, स्क्रीन टाइम लिमिट और Sleep Mode जैसी सुविधाएं शामिल हैं ताकि किशोर यूजर्स सुरक्षित तरीके से ऐप का इस्तेमाल कर सकें.

BeReal और Snapchat को मिलेगी टक्कर

Instants फीचर को देखकर साफ लगता है कि Instagram ने BeReal और Snapchat जैसे ऐप्स से इंस्पिरेशन ली है. BeReal ऐप खास तौर पर अपनी रियल और बिना एडिट वाली फोटो शेयरिंग के लिए काफी लोकप्रिय हुआ था. वहीं, Snapchat पहले से ही disappearing photos के लिए जाना जाता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com