विज्ञापन

Laptop की दुनिया में बड़ा धमाका! आ रही है Google की 'Googlebook', जानिए क्या-क्या होंगे फीचर्स

Google ने अपना कोई खुद का Googlebook लैपटॉप लॉन्च नहीं किया है. कंपनी ने बताया कि वह Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ मिलकर Googlebooks बाजार में लाएगी.

Laptop की दुनिया में बड़ा धमाका! आ रही है Google की 'Googlebook', जानिए क्या-क्या होंगे फीचर्स
Google का AI वाला नया Googlebook, MacBook Neo को देगा टक्कर

Google ने एक नई लैपटॉप कैटेगरी पेश की है, जिसका नाम Googlebook रखा गया है. Google का कहना है कि यह सिर्फ एक आम लैपटॉप नहीं बल्कि AI पर आधारित नई पीढ़ी का डिवाइस है. कंपनी ने इसे खासतौर पर Gemini AI के साथ डिजाइन किया है. Google का लक्ष्य है कि लोग लैपटॉप को पहले से बिल्कुल अलग तरीके से इस्तेमाल करें.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है Googlebook?

Google के अनुसार Googlebook में Android और ChromeOS दोनों का मिश्रण देखने को मिलेगा. यानी यूजर्स इसमें Android ऐप्स को सीधे चला सकेंगे और साथ ही ChromeOS जैसा हल्का और स्मूद अनुभव भी मिलेगा. Googlebook का सबसे बड़ा फीचर इसमें मिलने वाला Gemini AI है. Google ने अपने AI असिस्टेंट Gemini को इस लैपटॉप का मुख्य हिस्सा बनाया है.

कंपनी का कहना है कि Googlebook यूजर्स को AI की मदद से कई स्मार्ट काम करने में सहायता करेगा. इसमें नया 'Magic Pointer' फीचर दिया गया है. यह फीचर सामान्य कर्सर को AI कर्सर में बदल सकता है. अगर यूजर स्क्रीन पर कर्सर को हल्का हिलाता है, तो AI उससे जुड़े सुझाव देने लगेगा.

खुद बना सकेंगे स्मार्ट विजेट्स

Googlebook में यूजर्स केवल टेक्स्ट लिखकर अपने हिसाब से विजेट्स भी बना सकेंगे. Gemini AI इंटरनेट से जानकारी खोज सकता है और Gmail, Calendar जैसी Google ऐप्स के साथ जुड़कर पर्सनल डैशबोर्ड तैयार कर सकता है.

Googlebook में 'Cast My Apps' नाम का फीचर भी मिलेगा. इसकी मदद से यूजर अपने स्मार्टफोन की ऐप्स को सीधे लैपटॉप पर इस्तेमाल कर सकेगा. इसके अलावा 'Quick Access' फीचर के जरिए Android फोन की फाइल्स आसानी से Googlebook में ट्रांसफर की जा सकेंगी. यह कुछ हद तक वैसे ही काम करेगा जैसे iPhone और Mac के बीच फाइल शेयरिंग होती है.

खत्म होगा पासवर्ड का जमाना? Google का नया QR Code लॉगिन, क्या आपकी प्राइवेसी हो जाएगी खत्म?

Google खुद नहीं बनाएगा लैपटॉप

फिलहाल Google ने अपना कोई खुद का Googlebook लैपटॉप लॉन्च नहीं किया है. कंपनी ने बताया कि वह Acer, Asus, Dell, HP और Lenovo जैसी कंपनियों के साथ मिलकर Googlebooks बाजार में लाएगी.

इन लैपटॉप्स को अलग-अलग डिजाइन, आकार और कीमतों में पेश किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक इन्हें खरीद सकें.

कब लॉन्च होगा Googlebook?

Google के अनुसार Googlebooks इस साल के अंत यानी Fall Season में बाजार में आने शुरू हो सकते हैं. हालांकि कंपनी ने अभी तक कोई लॉन्च डेट नहीं बताई है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com