विज्ञापन

"विनाश ला सकता है AI!" अब Google के रिसर्चर का इस्तीफा, ट्रंप ने बताया चीनी साजिश

All-In Summit के मंच पर Nvidia के CEO Jensen Huang को Donald Trump ने लाइव कॉल किया. ट्रंप ने AI सुरक्षा के खतरों को 'अफवाह' बताया.

"विनाश ला सकता है AI!" अब Google के रिसर्चर का इस्तीफा, ट्रंप ने बताया चीनी साजिश

AI को लेकर अभी काफी कुछ चल रहा है. पिछले हफ्ते Anthropic और OpenAI दोनों के लिए काम कर चुके रिसर्चर Jacob Coxon ने इस्तीफा दे दिया था. अब Google DeepMind के एक प्रमुख रिसर्चर Josh Engels ने कंपनी की AGI सुरक्षा टीम को छोड़ दिया है.

वे एक इंडिपेंडेंट AI इवोल्यूशन समूह METR में शामिल हो गए हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा घेरे फेल होते हैं, तो लगातार अत्यधिक सक्षम हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से बहुत बड़ा विनाश हो सकता है. एंगेल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए अपने इस इस्तीफे की घोषणा की.

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने ये फैसला प्रमुख AI कंपनियों ने लिया है. उनमें इंसानों से भी अधिक सक्षम Superhuman Systems को बनाने की होड़ बढ़ रही है. इस वजह से उससे जुड़े खतरों को ध्यान में रखकर लिया है. कई AI एक्सपर्ट इसको स्लो डाउन करने की बात कह रहे हैं. 

ट्रंप ने बताया महज अफवाह

हालांकि, Donald Trump ने इससे साफ मना कर दिया है. Nvidia Corp. के CEO जेंसन हुआंग ने एक पैनल चर्चा के दौरान डोनाल्ड ट्रंप का लाइव फोन कॉल रिसीव किया. जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के खतरों को पूरी तरह से एक "कोरी अफवाह और नाटक" बताकर खारिज कर दिया.

लॉस एंजिल्स में आयोजित 'ऑल-इन समिट' (All-In Summit) के मंच पर जब हुआंग को यह कॉल आया, तो ट्रंप ने एआई के विकास की रफ्तार को धीमा करने की कोशिशों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इसे पूरी तरह राजनीतिक रूप से प्रेरित या चीन की एक बड़ी साजिश करार दिया. हुआंग ने भी राष्ट्रपति की बात से सहमति जताते हुए कहा कि ट्रंप ने इस बेहद जटिल मुद्दे की असली सच्चाई को भांप लिया है.

ट्रंप ने कॉल पर कहा, "AI को रोकने की यह कोशिश असल में उन लोगों के हाथों में खेलने जैसा है जो इसे सफल होते नहीं देखना चाहते. ये काम राजनीतिक लोग भी कर सकते हैं और इसके पीछे चीन भी हो सकता है."

Anthropic के रिसर्चर की तारीफ

हालांकि, AI के खतरों को कमतर आंकने के साथ-साथ जेंसन हुआंग ने  Anthropic के उस रिसर्चर की तारीफ भी की जिसने हाल ही में इन्हीं खतरों के डर से इस्तीफा दे दिया था. सीईओ ने कहा कि Jacob Coxon ने अपनी चिंताओं को उठाने में बड़ी बहादुरी दिखाई है. उन्होंने ये भी जोड़ा कि कंपनियों और संगठनों के भीतर अपनी बात उठाने वाले ऐसे व्हिसलब्लोअर्स की बातों को पूरी गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

इसके बावजूद, हुआंग ने कहा कि इस पूरे विवाद और घबराहट ने तेजी से होने वाले इनोवेशन और AI सुरक्षा के बीच एक झूठा और भ्रमित करने वाला ऑप्शन खड़ा कर दिया है.

गौरतलब है कि हाल के दिनों में मानव जाति के लिए AI के संभावित खतरों पर बहुत तीखी चर्चा छिड़ी हुई है. कॉक्सन के इस्तीफे के बाद, जिसमें उन्होंने कहा था कि एंथ्रोपिक और  OpenAI "हमारी जिंदगियों के साथ जुआ खेल रहे हैं", एआई के विकास की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांगें काफी तेज हो गई हैं."

ये भी पढ़ें- आगे निकल रहा है AI, पीछे छूट गई सुरक्षा! खतरों से बचने के लिए Sam Altman का प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AI, OpenAI, Donald Trump, Jacob Coxon, Jacob Coxon AI Warning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com