विज्ञापन

ट्विटर के को-फाउंडर के Bitchat को सरकार ने दिया बैन का आदेश, क्या CJP प्रोटेस्ट बना वजह?

भारत सरकार ने Jack Dorsey के Bluetooth आधारित मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी हटाने का निर्देश दिया है. जानिए सरकार ने यह कदम क्यों उठाया और क्या है पूरा मामला.

ट्विटर के को-फाउंडर के Bitchat को सरकार ने दिया बैन का आदेश, क्या CJP प्रोटेस्ट बना वजह?
  • भारत सरकार ने Bitchat पर की बड़ी कार्रवाई
  • GitHub को रिपॉजिटरी हटाने का नोटिस जारी
  • Bluetooth Mesh ऐप को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

भारत सरकार ने Twitter (अब X) के सह-संस्थापक Jack Dorsey के नए मैसेजिंग ऐप Bitchat से जुड़े GitHub रिपॉजिटरी को हटाने का निर्देश दिया है. यह कदम दिल्ली में चल रहे CJP (Cockroach Janata Party) विरोध प्रदर्शनों के बीच उठाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों द्वारा मोबाइल इंटरनेट बंद होने के बाद Bluetooth आधारित मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल संपर्क बनाए रखने के लिए किया जा रहा था. हालांकि अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की है कि प्रदर्शनकारियों ने Bitchat का ही इस्तेमाल किया था.

सरकार ने GitHub को क्या निर्देश दिया?

Jack Dorsey ने X पर गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) का नोटिस शेयर किया है. नोटिस में GitHub को Bitchat से जुड़े तीन रिपॉजिटरी, जिनमें मुख्य प्रोजेक्ट और Android वर्जन भी शामिल हैं, को तीन घंटे के भीतर हटाने या उनकी पहुंच बंद करने का निर्देश दिया गया है.

सरकार ने इसके लिए Information Technology Act, 2000 की धारा 79(3)(b) और Information Technology (Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code) Rules, 2021 के नियम 3(1)(d) का हवाला दिया है.

Bluetooth Mesh Network चिंता की वजह

नोटिस में कहा गया है कि Bitchat ऐसा प्लेटफॉर्म है जो Bluetooth Mesh Network के जरिए बिना इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क या किसी केंद्रीय सर्वर के मैसेज भेज सकता है.

सरकार का कहना है कि इस तरह की तकनीक से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए मैसेज ट्रैक करना और जांच करना मुश्किल हो सकता है. साथ ही इंटरनेट बंद होने की स्थिति में भी ऐसे ऐप का इस्तेमाल करके गैरकानूनी गतिविधियों, हिंसक विरोध प्रदर्शन, गलत सूचना फैलाने या अन्य आपराधिक गतिविधियों का समन्वय किया जा सकता है.

दिल्ली में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थीं. जांच एजेंसियां फिलहाल कई पहलुओं की जांच कर रही हैं. इसमें ऐप प्रोवाइ़डर्स से जानकारी लेना, CCTV फुटेज की जांच और अन्य डिजिटल सबूतों का एनालिसिस शामिल है.

क्या है Bitchat ऐप?

Jack Dorsey ने इसी महीने Bitchat को एक ओपन सोर्स मैसेजिंग ऐप के रूप में पेश किया था. यह ऐप Bluetooth Low Energy (BLE) की मदद से Mesh Network बनाता है. इसके जरिए आसपास मौजूद स्मार्टफोन एक-दूसरे तक एन्क्रिप्टेड मैसेज पहुंचाते हैं. जैसे-जैसे ज्यादा यूजर नेटवर्क से जुड़ते हैं, मैसेज कई डिवाइस के जरिए आगे बढ़ते हुए अधिक दूरी तक पहुंच सकते हैं.

Bitchat की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इंटरनेट, Wi-Fi, मोबाइल नंबर या अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं होती. यही वजह है कि इंटरनेट बंद होने या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Flipkart से मंगवाया iPhone, डब्बे से निकला दाढ़ी-मूंछ बढ़ाने वाला तेल, अब कंपनी देगी इतने लाख रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jack Dorsey, Jack Dorsey India, Bitchat, CJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com