Instagram ने अपने शॉर्ट-वीडियो एडिटिंग ऐप 'Edits' के लिए एक नया और धमाकेदार अपडेट जारी किया है. अब यह ऐप 15 अलग-अलग भाषाओं में Bilingual Captions को सपोर्ट करेगा. इसका मतलब यह है कि आपकी रील्स के कैप्शंस अब अपने आप दूसरी भाषा में ट्रांसलेट हो जाएंगे, जिससे देश-विदेश के लोग भी आपकी बात आसानी से समझ सकेंगे. मेटा कंपनी इस ऐप को लगातार बेहतर बना रही है ताकि क्रिएटर्स को किसी दूसरे ऐप पर न जाना पड़े.
एक साथ दो भाषाओं का मिलेगा सपोर्ट
इंस्टाग्राम ने Threads ऐप पर इस नए फीचर की घोषणा की है. इस नए अपडेट के बाद क्रिएटर्स अपनी वीडियो में एक साथ दो भाषाओं में कैप्शंस दिखा सकते हैं. यह फीचर फिलहाल अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, फ्रेंच, कोरियन, जापानी के साथ-साथ भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं जैसे बंगाली, गुजराती और कन्नड़ सहित कुल 15 भाषाओं को सपोर्ट करता है. अब आपको अपनी वीडियो में सबटाइटल्स लिखने या ट्रांसलेट करने के लिए किसी तीसरे ऐप की मदद लेने की जरूरत बिल्कुल नहीं पड़ेगी.
WhatsApp पर हर एक 'शब्द' की कीमत वसूलने की तैयारी! 1 अगस्त से हो रही है फ्री सर्विस खत्म
वीडियो एडिटिंग हुई और भी मजेदार
बाइंगलिंग्वल कैप्शंस के अलावा Instagram Edits ऐप में कुछ नए क्रिएटिव टूल्स भी जोड़े गए हैं. अब यूजर्स अपनी वीडियो में 'ओवरलेज' का इस्तेमाल करके उसे और ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं. इसके साथ ही इसमें 'क्लिप लॉकिंग' का फीचर भी दिया गया है, जिससे एडिटिंग के दौरान आपकी जरूरी क्लिप्स अपनी जगह से नहीं हिलेंगी. इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए 'सीजनल साउंड इफेक्ट्स' भी जोड़े हैं, जो आपकी रील्स को एक नया और फ्रेश वाइब देंगे.
4K वीडियो और कोई वॉटरमार्क नहीं
आपको बता दें कि मेटा ने पिछले साल जनवरी में वीडियो एडिटिंग की दुनिया में कदम रखते हुए 'Edits' ऐप को लॉन्च किया था. यह ऐप क्रिएटर्स के बीच काफी पॉपुलर है क्योंकि यह पूरी तरह से मुफ्त है. इस ऐप की मदद से यूजर्स सिंगल-फ्रेम शुद्धता के साथ प्रोफेशनल एडिटिंग कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें 10 मिनट तक की लंबी वीडियो को बिना किसी वॉटरमार्क के एकदम क्रिस्प 4K क्वालिटी में एक्सपोर्ट किया जा सकता है, जो इसे दूसरे ऐप्स से अलग बनाता है.
इस देश ने एक झटके में बंद किए 47 लाख सोशल मीडिया अकाउंट्स, अब कंपनियां भी भुगतेंगी अंजाम!
कंपनी बहुत जल्द इस ऐप में एक नया 'AI Assistant' जोड़ने जा रही है. यह एआई असिस्टेंट आपके इंस्टाग्राम अकाउंट के परफॉर्मेंस डेटा को एनालाइज करेगा और बताएगा कि कौन-सी वीडियो क्यों चली और कौन सी क्यों फ्लॉप रही. इसके साथ ही यह आपको नए कंटेंट आइडिया और ट्रेंडिंग ऑडियो की सलाह भी देगा. इसके अलावा, क्रिएटर्स की भारी डिमांड को देखते हुए Instagram Edits का एक डेस्कटॉप वर्जन भी आ रहा है, ताकि लोग बड़ी स्क्रीन पर आसानी से सिंक करके एडिटिंग कर सकें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं