विज्ञापन

मुंबई से अहमदाबाद 2 घंटे में, भारत की पहली बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार, रेल मंत्री ने बताया कितना काम हुआ

Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर तेजी से काम जारी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने निर्माण कार्य पर अपडेट दिया है.

मुंबई से अहमदाबाद 2 घंटे में, भारत की पहली बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार, रेल मंत्री ने बताया कितना काम हुआ
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का कितना काम हुआ पूरा? सामने आई प्रोग्रेस रिपोर्ट
NDTV

अगले साल यानी 2027 में भारत की पहली बुलेट ट्रेन शुरू हो जाएगी. यह मुबंई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का एक सेक्शन होगा. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जुलाई 2026 तक हुए काम की जानकारी दी है. इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग दो घंटे रह जाएगा. आइए बताते हैं कि देश की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का कितना काम पूरा हो चुका है.

कितना हुआ बुलेट ट्रेन का काम?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का अपडेट दिया गया है. इसके अनुसार,  453 किलोमीटर पियर (खंभे) और 359 किलोमीटर वायाडक्ट (ऊंचे पुल) का निर्माण पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा 215 रूट किलोमीटर आरसी ट्रैक बेड तैयार किया जा चुका है. इनमें से 91 रूट किलोमीटर हिस्से में CAM इंजेक्शन के साथ ट्रैक स्लैब बिछाने का काम भी पूरा हो चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

बुलेट ट्रेन के बिजलीकरण का काम भी तेजी से चल रहा है. अब तक 200 रूट किलोमीटर में 9000 से ज्यादा OHE मास्ट लगाए जा चुके हैं. वहीं, यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के लिए ट्रैक के दोनों ओर 297 किलोमीटर क्षेत्र में नॉइज बैरियर लगाए गए हैं.

प्रोजेक्ट के तहत पुल और सुरंग निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है. कई नदियों पर 17 बड़े पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है. इसके अलावा 15 स्टील पुल भी बनकर तैयार हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में चार मुख्य सुरंगों का निर्माण पूरा कर लिया गया है. महाराष्ट्र में न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (NATM) तकनीक से बनाई जा रही 5 किलोमीटर लंबी सुरंग की खुदाई का काम भी पूरा हो चुका है.

Latest and Breaking News on NDTV

अगले साल शुरू हो जाएगी पहली बुलेट ट्रेन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में पहली बुलेट ट्रेन के चलने की तारीख का ऐलान किया था. उन्होंने बताया था कि भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से शुरू होगी. उन्होंने बताया कि पहली बुलेट ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सूरत-बिलिमोरा सेक्शन पर सबसे पहले शुरू होगी. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बुलेट ट्रेन इस कॉरिडोर के अन्य सेक्शन पर चलेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

मुंबई-अहमदाबाद के बीच कौन-कौन से सेक्शन में शुरू होगी बुलेट ट्रेन?

  • सूरत-बिलिमोरा सेक्शन: सबसे पहले 15 अगस्त 2027 को शुरू होगा
  • वापी-सूरत सेक्शन: दूसरे चरण में शुरू होगा
  • वापी-अहमदाबाद सेक्शन: तीसरे चरण में शुरू होगा 
  • अहमदाबाद-ठाणे सेक्शन: चौथे चरण में शुरू होगा 
  • अहमदाबाद-मुंबई: ठाणे के बाद मुंबई वाला सेक्शन शुरू होगा और बुलेट ट्रेन अहमदाबाद से मुबंई तक शुरू हो जाएगी.

ये 7 बुलेट ट्रेन कॉरिडोर भी हैं प्रस्तावित

  • दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन
  • वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी 
  • मुंबई-पुणे बुलेट ट्रेन
  • पुणे-हैदराबाद कॉरिडोर 
  • बेंगलुरु-चेन्नई कॉरिडोर 
  • बेंगलुरु-हैदराबाद कॉरिडोर 
  • चेन्नई-हैदराबाद कॉरिडोर 

यह भी पढ़ें: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन ले रही आकार, इन 7 रूट्स पर भी दौड़ेगी, दिल्ली-वाराणसी-बेंगलुरु तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Ahemdabad Bullet Train Project, Bullet Train Ahmedabad, Bullet Train Coaches, Bullet Train Corridor India, Bullet Train Corridor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com