विज्ञापन

NTA में बड़ा फेरबदल: 600 परीक्षा विशेषज्ञ बाहर, नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी

समीक्षा बैठक में बताया गया कि 600 परीक्षा विशेषज्ञों को हटाकर नई विशेषज्ञ टीम बनाई जाएगी. प्रश्नपत्रों की जांच और समीक्षा के लिए चार-स्तरीय प्रणाली लागू होगी.

NTA में बड़ा फेरबदल: 600 परीक्षा विशेषज्ञ बाहर, नई टीम संभालेगी जिम्मेदारी
NTA कार्यालयों को नए परिसर में शिफ्ट कर CISF की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जाएगी.

NTA Recruitment Plan :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू कर दिए गए हैं. केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने सभी जरूरी सुरक्षा और ढांचागत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. बैठक के दौरान NTA के महानिदेशक ने अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा टीम का पुनर्गठन किया गया है.

600 विशेषज्ञों को हटाया गया

इसके तहत करीब 600 परीक्षा विशेषज्ञों को हटाया गया है और उनकी जगह नए विशेषज्ञों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यही नहीं परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए प्रश्नपत्रों की जांच और समीक्षा के लिए चार-स्तरीय प्रणाली लागू करने का भी फैसला लिया गया है.  इसके साथ ही अगले दो से तीन सप्ताह में 20 से 25 नए अधिकारियों को शामिल करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है. बैठक में आगे की भर्तियों की भी समीक्षा की गई.

NTA का दफ्तर नई जगह होगा शिफ्ट

 NTA के कार्यालयों को युद्धस्तर पर नए परिसर में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है. नए परिसर में सीआईएसएफ (CISF) की तैनाती के साथ सुरक्षा ढांचे को और मजबूत किया जाएगा. बता दें कि इन बदलावों को NTA की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक और UGC-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए, नई टीम की जाएगी तैयार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com