विज्ञापन

अगर आप भी हैं कंटेंट क्रिएटर, तो Instagram Edits के इन फीचर्स को न करें मिस, पूरा हुआ शानदार 1 साल

Instagram Edits का मुख्य फोकस वीडियो बनाना आसान करना है, लेकिन साथ ही इसमें एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें वीडियो को ट्रिम करना, कैप्शन जोड़ना, कलर बदलना और ऑडियो एडिट करना बहुत आसान है.

अगर आप भी हैं कंटेंट क्रिएटर, तो Instagram Edits के इन फीचर्स को न करें मिस, पूरा हुआ शानदार 1 साल
Instagram Edits का 1 साल पूरा

Instagram का एडिटिंग ऐप Instagram Edits अब एक साल पूरा कर चुका है. यह ऐप 22 अप्रैल 2025 को लॉन्च हुआ था और खास तौर पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था. पिछले एक साल में कंपनी ने इसमें 130 से ज्यादा नए फीचर्स जोड़े हैं, और खास बात यह है कि इनमें से कई अपडेट यूजर्स के फीडबैक के आधार पर किए गए हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Instagram Edits से आसान एडिटिंग 

Instagram Edits का मुख्य फोकस वीडियो बनाना आसान करना है, लेकिन साथ ही इसमें एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. इसमें वीडियो को ट्रिम करना, कैप्शन जोड़ना, कलर बदलना और ऑडियो एडिट करना बहुत आसान है. सबसे खास फीचर इसका टेलीप्रॉम्प्टर है, जिससे आप वीडियो रिकॉर्ड करते समय स्क्रीन पर स्क्रिप्ट पढ़ सकते हैं. इसमें टेक्स्ट का साइज और स्पीड भी बदली जा सकती है, जिससे रिकॉर्डिंग और भी आसान हो जाती है.

Instagram Edits से कस्टमाइजेशन

इस ऐप में एडिटिंग टूल्स को अपनी जरूरत के अनुसार कस्टमाइज करने का विकल्प भी दिया गया है. आने वाले समय में इसमें और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे, जैसे दो भाषाओं में कैप्शन, बेहतर कलर कंट्रोल और वीडियो की स्पीड को एडवांस तरीके से कंट्रोल करने का ऑप्शन. इससे क्रिएटर्स को और ज्यादा कंट्रोल मिलेगा.

Instagram Reel को वायरल बनाने के 6 सीक्रेट, जो हर कंटेंट क्रिएटर के मिनटों में बढ़ा देंगे Views

Instagram Edits सिर्फ एडिटिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कंटेंट बनाने की पूरी प्रक्रिया में मदद करता है. इसमें 'Ideas' नाम का एक टैब है, जहां यूजर अपने पसंदीदा रील्स और ऑडियो सेव कर सकते हैं और साथ में नोट्स भी लिख सकते हैं. इसके अलावा, ऐप यूजर की एक्टिविटी के आधार पर उन्हें नए आइडियाज और इंस्पिरेशन भी देता है.

Instagram Edits के इनसाइट्स

Instagram ने इस ऐप में इनसाइट्स फीचर भी दिया है, जिससे क्रिएटर्स को पता चलता है कि उनके वीडियो पर लोगों की क्या प्रतिक्रिया है. इसमें कमेंट्स, लाइक्स और एंगेजमेंट की जानकारी मिलती है, जिससे वे अपने कंटेंट को बेहतर बना सकते हैं. साथ ही ऐप हर हफ्ते नए कंटेंट आइडियाज भी सुझाता है.

Instagram Edits में टेम्पलेट्स सपोर्ट

Instagram Edits में कई ऐसे टेम्पलेट्स दिए गए हैं, जिन्हें क्रिएटर्स इस्तेमाल कर सकते हैं और उनसे सीख सकते हैं. इन टेम्पलेट्स में यह दिखाया जाता है कि वीडियो कैसे बनाया गया है, उसमें कौन-सा म्यूजिक और इफेक्ट्स इस्तेमाल हुए हैं. इसके अलावा, ऐप में ट्यूटोरियल्स और ट्रेंडिंग कंटेंट भी दिखाए जाते हैं, जिससे यूजर्स नई चीजें सीख सकें

अगर आप वीडियो बनाते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो Instagram Edits आपके लिए एक बहुत ही यूजफुल ऐप है. यह न सिर्फ एडिटिंग को आसान बनाता है, बल्कि आइडिया से लेकर पब्लिशिंग तक हर स्टेप में आपकी मदद करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com