विज्ञापन

क्या आपको WhatsApp पर ब्लॉक कर दिया गया है? ये 8 संकेत बता देंगे सच्चाई

कई बार कुछ सेटिंग्स की वजह से WhatsApp में आपको लगेगा की ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन पक्का आप तभी समझें जब यहां बताई गई पांचों बातें अगर सही हों.

क्या आपको WhatsApp पर ब्लॉक कर दिया गया है? ये 8 संकेत बता देंगे सच्चाई

WhatsApp पर कई बार ऐसा होता है कि हम किसी को मैसेज करते हैं लेकिन जवाब नहीं आता. ऐसे में दिमाग में पहला सवाल यही आता है कि क्या सामने वाले ने हमें ब्लॉक कर दिया है? WhatsApp सीधे तौर पर यह नहीं बताता कि किसी ने आपको ब्लॉक किया है या नहीं, लेकिन कुछ ऐसे संकेत होते हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद आपको ब्लॉक किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

1. डबल ब्लू टिक न दिखना
अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो आप उसके द्वारा मैसेज पढ़े जाने की पुष्टि यानी ब्लू टिक नहीं देख पाएंगे. आमतौर पर जब सामने वाला आपका मैसेज पढ़ लेता है, तो दो नीले टिक दिखाई देते हैं. लेकिन ब्लॉक होने की स्थिति में आपको सिर्फ एक ग्रे टिक दिखाई देगा, जो यह बताता है कि मैसेज भेजा गया है, लेकिन डिलीवर नहीं हुआ. दूसरा टिक कभी नहीं आएगा.

2. स्टेटस और प्रोफाइल फोटो अपडेट न दिखना
अगर आप उस व्यक्ति का WhatsApp स्टेटस नहीं देख पा रहे हैं, जबकि पहले देख पाते थे, तो यह भी एक संकेत हो सकता है. इसी तरह, अगर उसकी प्रोफाइल फोटो में कोई बदलाव हुआ है लेकिन आपको अपडेट नहीं दिख रहा, तो यह भी ब्लॉक का इशारा हो सकता है. हालांकि, यह भी संभव है कि उसने अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स बदल दी हों.

3. कॉल न लगना
यदि आप उस व्यक्ति को WhatsApp कॉल करते हैं और कॉल कभी कनेक्ट नहीं होती, तो यह भी एक संकेत है. कॉल बार-बार ट्राय करने के बाद भी अगर रिंग नहीं जाती, तो हो सकता है कि आपको ब्लॉक कर दिया गया हो.

4. ग्रुप में ऐड न कर पाना
अगर आप किसी ग्रुप के एडमिन हैं और उस व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन WhatsApp आपको ऐसा करने की अनुमति नहीं देता, तो यह भी ब्लॉक का संकेत हो सकता है. ब्लॉक होने की स्थिति में आप उस कॉन्टैक्ट को किसी भी ग्रुप में शामिल नहीं कर पाएंगे.

5. Last Seen और Online स्टेटस न दिखना
एक बड़ा संकेत यह है कि आप उस व्यक्ति का 'Last Seen' या 'Online' स्टेटस नहीं देख पाएंगे. हालांकि, कई लोग अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स में Last Seen को छिपा देते हैं.

कई बार कुछ सेटिंग्स की वजह से WhatsApp में आपको लगेगा की ब्लॉक कर दिया गया है, लेकिन पक्का आप तभी समझें जब यहां बताई गई पांचों बातें अगर सही हों. जैसे सिर्फ एक टिक आना, कॉल न लगना, प्रोफाइल अपडेट न दिखना और ग्रुप में ऐड न कर पाना, तो संभावना ज्यादा है कि आपको ब्लॉक किया गया हो. फिर भी यह जरूरी नहीं कि हर बार यही कारण हो. कभी-कभी इंटरनेट समस्या, प्राइवेसी सेटिंग्स या अकाउंट डिलीट होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com